Skip to main content

वर्ल्ड क्लास सुविधाएं...एयरपोर्ट जैसा लुक...भारत के ये 5 रेलवे स्टेशन देंगे विदेश वाली फील



भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार कार्य करता रहता है. यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की समस्या न हो या यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलें इसके लिए भी रेलवे विकास कार्य कर रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने देश के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का प्लान किया है. इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन भी शामिल है.

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है. यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे गाजियाबाद स्टेशन का पुनर्विकास करेगा. 

Modified Railway Station
  • 3/11

रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का मॉडल और डिजाइन काफी मॉर्डन लग रहा है. रेलवे ने नए मॉडल की तस्वीरें भी शेयर की हैं. आधुनिक सुविधाओं से लैस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का मॉडल वर्ल्ड क्लास दिखाई दे रहा है.



इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है. रेल मंत्रालय की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नए मॉडल की तस्वीरें भी शेयर की जा चुकी हैं. आधुनिक सुविधाओं से लैस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मॉडल किसी मॉल या वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट से कम नहीं लग रहा है.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग तीन मंजिला होगी. जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए अलग मंजिल पर व्यवस्था की जाएगी. यहां शानदार टिकट काउंटर के साथ यात्रियों के खाने-पीने के लिए एक शानदार VIP लाउंज की भी सुविधा होगी. 

New Delhi Railway Station
  • 6/11

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं के साथ यातायात के सहज संचालन के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. परिवहन के अन्य साधनों जैसे मेट्रो, बस आदि के साथ एकीकरण होगा.




नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को नया लुक मिलते ही यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं भी मिलेंगी. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि क्या-क्या चीजें खास होंगी. बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा और दूसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है.



अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के भी पुनर्विकास का प्लान रेलवे द्वारा तैयार किया गया है. दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इन स्टेशनों को इंटेलिजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा.



वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस का भी कायाकल्प किया जाएगा. इन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के साथ खुदरा, कैफेटेरिया, मनोरंजन सुविधाओं के लिए एक विशाल रूफ प्लाजा होगा.



रेलवे ट्रैक के दोनों ओर स्टेशन भवन के साथ शहर के दोनों किनारों को स्टेशन से जोड़ा जाएगा. फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह, स्थानीय उत्पादों के लिए जगह आदि सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.



रेलवे ने तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प करने का प्लान किया है. नया रेलवे स्टेशन खास सुविधाओं से लैस होगा. नए रेलवे स्टेशन के मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नया रेलवे स्टेशन कितना सुंदर और भव्य बनेगा.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...