Skip to main content

हरियाणा में बनेगा वर्ल्ड का सबसे बड़ा सफारी पार्क


   केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ CM मनोहर लाल।

हरियाणा में वर्ल्ड का सबसे बड़ा सफारी पार्क बनाया जाएगा। इसका एरिया 10 हजार एकड़ में होगा। CM मनोहर लाल शारजाह (दुबई) के जंगल सफारी के दौरे पर हैं। CM ने कहा कि हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में डेवलप करने की दिशा में सफारी पार्क एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी।

BIG कैट्स के होंगे 4 जोन

एक बड़ा हर्पेटेरियम, एवियरी, बर्ड पार्क, बिग कैट्स के 4 जोन, शाकाहारी जानवरों के लिए एक बड़ा क्षेत्र, विदेशी पशु पक्षियों के लिए एक क्षेत्र, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल्स, विजिटर, टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन, बायोमेस, इक्वाटोरियल, ट्रॉपिकल, कोस्टल, डेजर्ट पार्क का हिस्सा होंगे।

होम स्टे पॉलिसी से लोगों को लाभ

CM मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में सफारी पार्क बनने से अरावली पर्वत श्रृंखला को संरक्षित करने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साथ-साथ आसपास के गांवों में ग्रामीणों को होम स्टे पॉलिसी के तहत भी काफी लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी गए साथ

CM मनोहर लाल दुबई दौरे पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह सफारी पार्क राज्य को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा। CM मनोहर बुधवार को दुबई के लिए रवाना हुए थे।

दुबई के सर्राफ ग्रुप के सैरफाफुद्दीन सर्राफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की मुलाकात।
दुबई के सर्राफ ग्रुप के सैरफाफुद्दीन सर्राफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की मुलाकात।

वन्य जीवों की होगी रक्षा

हरियाणा के अरावली में कोई राष्ट्रीय उद्यान नहीं है। यदि इस क्षेत्र में जंगल सफारी आती है तो यह दिल्ली में असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य से राजस्थान में सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य तक वन्यजीव कॉरिडोर की रक्षा करने में मदद करेगा। CM ने पहले ही कहा था कि जंगल सफारी उत्तर भारत में अपनी तरह की अनूठी योजना होगी।

दुबई में निवेशकों से मुलाकात

दुबई पहुंचकर CM ने कुछ निवेशकों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं के बारे में चर्चा की, जिन्हें हरियाणा में लागू किया जा सकता है। वहीं CM खट्टर ने ट्वीट किया कि शराफ ग्रुप, दुबई के शरफुद्दीन शरफ के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक हुई है। हमारी बातचीत के दौरान हरियाणा में बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश के अवसरों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...