हरियाणा/रेवाड़ी नेशनल हाईवे नंबर 48 पर जरथल के निकट स्थित यूनीप्रोडक्ट कंपनी के गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कंपनी का गोदाम जलकर राख हो गया। यह कंपनी मारुति कारों के कारपेट बनाने का काम करती है। बताया जा रहा है कि कंपनी के गोदाम में कारपेट समेत करोड़ों रुपए का माल मौजूद था।
सूचना मिलने के बाद रेवाड़ी से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। बावल और धारूहेड़ा से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कंपनी का गोदाम जलकर पूरी तरह राख हो गया था। गोदाम का टीन शेड भी आग लगने से धराशाही हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Comments
Post a Comment