Skip to main content

AAP : दक्षिणी हरियाणा में सक्रियता देख भाजपा और कांग्रेस की बढ़ी टेंशन

 


 (चंडीगढ़)दिल्ली और पंजाब में विधानसभा चुनाव में दर्ज की जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने संकेत दे दिए है कि अब उनका आधार सीमित रहने वाला नहीं है। नई मंजिल की तैयारी में जुटते हुए अब हरियाणा पर निगाहें टिका दी है। पड़ोसी प्रदेश पंजाब में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय पार्टियों को सत्ता से बेदखल कर 117 सीट में से 92 पर जीत मिलने के बाद अब हरियाणा के अंदर केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल की पैरवी उनके समर्थकों ने जोरशोर से शुरू कर दी है। इसके लिए आप पार्टी ने हरियााणा में इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। इसमें दक्षिणी हरियाणा भी अब अछूता नहीं रहा। यहां भी आए दिन कोई ना कोई नेता पार्टी में शामिल हो रहा है। दक्षिणी हरियाणा में अच्छी पकड़ जमाने के लिए आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता दो दिन के महेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 25 व 26 अप्रैल को अटेली, नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ व कनीना में जनसभाएं करने जा रहे हैं।

2024 में विधानसभा चुनाव हरियाणा में 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 40 सीटें जीती थी। बाद में जजपा पार्टी के सहयोग से सरकार बनाई। अब हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव से दो साल पहले ही आप पार्टी ने हरियाणा में नए सिरे से संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू भी कर दी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे है। इस समय की बात करें तो हरियाणा में भाजपा का सोशल मीडिया नेटवर्क सबड़े बड़ा है। भाजपा के 646649 फॉलोअर्स हैं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के 229624, जजपा के 125997, आप पार्टी के 104425 और इनेलो के 80518 फॉलोअर्स हैं। यहां भी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आप पार्टी निरंतर काम कर रही है

महेंद्रगढ़ जिले में दो दिन होंगी जनसभाएं आप पार्टी के जिला प्रभारी एवं दिल्ली में अन्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव ने बताया कि उन्हें महेंद्रगढ़ जिला में पार्टी का कुनबा बढ़ाने का जिम्मा मिला है। वे लगातार आमजन के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अब 25 व 26 अप्रैल को हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता जिला के दौरे पर हैं। वे दक्षिणी हरियाणा को कवर करते हुए इस जिला में दो दिन अटेली, नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ व कनीना शहर के अलावा कई गांवों के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे समाजसेवी सुरेश सैनी की ओर से जनसभा होगी। इसके बाद नांगल चौधरी क्षेत्र में दो जगह जनसभा, फिर शाम को नारनौल में कांता यादव की ओर से जनसभा और शाम को ही नई मंडी में शुभग अगवाल की तरफ से यात्रा निकाली जाएगी, जो अग्रवाल सभा तक पहुंचेगी। इसके अगले दिन 26 अप्रैल को सुबह नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वर्करों की बैठक आयोजित होगी। यहां के बाद महेंद्रगढ़ में सुबह 10 बजे पूर्व जिला प्रमुख रामसिंह यादव की ओर से जनसभा, कार्यकर्ता तेजपाल यादव के गांव में जनसभा और कनीना में शाम पांच बजे जनसभा होगी। जनसभा करवाने और नए कार्यकर्ता जुड़ने की लंबी लिस्ट बन रही है। इस वजह से शेड्यूल में बार-बार बदलाव करने पड़ रहे हैं।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...