अलवर मंदिर मामले में कांग्रेस को मिला सियासी फायदा, छीनी BJP से सभापति की कुर्सी, देर रात नए चेयरमैन को दिलाई शपथ, पढ़ें डिटेल्स
Rajasthan News: अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर दुकान और मकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद हुईराजनीतिक सियासत का फायदा यहां कांग्रेस ने उठा लिया है। यहां कांग्रेस पार्टी ने राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी हथिया ली हैं। राजगढ़ नगर पालिका में अब कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा हो गया हैं। राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित पार्षद राजेंद्र चेयरवाल को राजगढ़ नगर पालिका में कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। हाइलाइट्स अलवर में मंदिर मामले में राजनीति बढ़ने के आसार राजगढ़ नगर पालिका में चेयरमैन किया नियुक्ति रात में ही दिलाई गई शपथ, राज्य सरकार ने राजेंद्र चेयरवाल को किया सभापति नियुक्ति मंदिर तोड़ने के मामले में भाजपा के सतीश दुहारिया को सरकार ने किया था निलंबित अलवर : राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर -दुकान और मकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद अब यहां राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। यहां अब राजनीतिक सियासत का फायदा उठाते हुए कांग्रेस पार्टी ने राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी हथिया ली हैं। राजगढ़ नगर पालिका में अब कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा हो गया हैं। राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित पार्षद राजें...