Skip to main content

अलवर मंदिर मामले में कांग्रेस को मिला सियासी फायदा, छीनी BJP से सभापति की कुर्सी, देर रात नए चेयरमैन को दिलाई शपथ, पढ़ें डिटेल्स

 


Rajasthan News: अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर दुकान और मकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद हुईराजनीतिक सियासत का फायदा यहां कांग्रेस ने उठा लिया है। यहां कांग्रेस पार्टी ने राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी हथिया ली हैं। राजगढ़ नगर पालिका में अब कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा हो गया हैं। राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित पार्षद राजेंद्र चेयरवाल को राजगढ़ नगर पालिका में कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं।

हाइलाइट्स

  • अलवर में मंदिर मामले में राजनीति बढ़ने के आसार
  • राजगढ़ नगर पालिका में चेयरमैन किया नियुक्ति
  • रात में ही दिलाई गई शपथ,
  • राज्य सरकार ने राजेंद्र चेयरवाल को किया सभापति नियुक्ति
  • मंदिर तोड़ने के मामले में भाजपा के सतीश दुहारिया को सरकार ने किया था निलंबित
  • अलवर : राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर -दुकान और मकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद अब यहां राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। यहां अब राजनीतिक सियासत का फायदा उठाते हुए कांग्रेस पार्टी ने राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी हथिया ली हैं। राजगढ़ नगर पालिका में अब कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा हो गया हैं। राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित पार्षद राजेंद्र चेयरवाल को राजगढ़ नगर पालिका में चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। राजेंद्र चेयरवाल को विधायक जौहरी लाल मीणा का करीबी माना जाता हैं, इसलिए उन्हें सभापति नियुक्ति किया गया हैं। राजगढ़ में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद सरकार ने निर्दलीय कांग्रेस समर्थित पार्षद राजेंद्र चेयरवाल को सभापति के रूप में मनोनीत किया गया हैं।



    ऐसे हुए कांग्रेस समर्थित राजेंद्र चेयरवाल सभापति के रूप में मनोनीत
    बता दें कि राजगढ़ नगर पालिका में 35 पार्षद हैं, जिनमें से एक पार्षद कांग्रेस, 32 भाजपा के और 2 कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। यहां नगरपालिका चुनाव के समय भाजपा के 14 पार्षद जीते थे, जबकि 20 निर्दलीय और एक कांग्रेस का पार्षद जीता था, सभापति चुनाव में निर्दलीय 18 पार्षद भाजपा के खेमे में चले गये थे। 2 निर्दलीय कांग्रेस खेमे में रहे थे, लिहाजा यहां बीजेपी से सभापति का चुनाव हुआ था, लेकिन अलवर में मंदिर तोड़ने के मामले में कार्यवाही करते हुए हाल ही कांग्रेस ने सभापति सतीश दुहारिया को निलंबित कर दिया। इसके बाद शुक्रवार देर रात कांग्रेस समर्थित राजेंद्र चेयरवाल को सभापति के रूप में मनोनीत किया गया हैं।
  • कांग्रेस राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा की मौजूदगी में बनाया कार्यवाहक ईओ
    उल्लेखनीय है कि बीजेपी के विरोध की आशंका के मद्देनजर राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा की मौजूदगी में रात को नगर पालिका के कार्यवाहक (ईओ) ने शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करवा दिया है। शुक्रवार शाम को राज्य सरकार के प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव हृदेश कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए। साथ ही वार्ड नंबर 8 के कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद राजेंद्र चेयरवाल को 60 दिन के लिए सभापति नियुक्ति कर दिया है।
  • बता दें कि राजगढ़ नगर पालिका की सीट अनुसूचित जाति एससी के लिए आरक्षित है , इसलिए कांग्रेस के पास एससी का कोई पार्षद नहीं होने के कारण कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद राजेंद्र चेयरवाल को सभापति मनोनीत किया है। जानकारों का कहना है कि इसी तरह कांग्रेस सरकार मंदिर तोड़ने के मामले को भुनाती हुई दिखाई देगी।

    नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र चेयरवाल बोले-मंदिर बनाए जाएंगे
    इधर नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र चेयरवाल ने कहा है कि राजगढ़ में जिस तरीके से अतिक्रमण के नाम पर मंदिर मकान दुकानों को थोड़ा गया है, उनका जल्द ही सर्वे कराकर राजस्थान सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही लोगों का पुनर्वास भी किया जाएगा। मंदिर भी बनाये जाएंगे
  • क्या है अलवर राजगढ़ मंदिर तोड़ने का मामला
    गौरतलब हैं कि अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के सराय मोहल्ले में शहर के डवलपमेंट प्लान को लागू करने के लिए अतिक्रमण की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के तहत यहां एक 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ा गया। इसके अलावा दो और मंदिरों पर बुलडोजर चलाया गया। रिपोटर्स के अनुसार कार्यवाही के दौरान कर्मचारी मंदिर में मूर्तियों के पास जूते पहनकर शिवालय में चढ़ गये। साथ ही कटर मशीन चलाई गई। इस दौरान वहां से मूर्तियों को भी हटाया गया, कई मूर्तियों को खंडित हो गई।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...