Skip to main content

LIVE: शाहीन बाग से 50 किलो हेरोइन, 47 किलो ड्रग्स और 30 लाख कैश बरामद; NCB को मिली बड़ी कामयाबी

 


28 April 2022
17:45 PM

NCB को बड़ी कामयाबी

NCB को बड़ी कामयाबी दिल्ली के शाहीन बाग में NCB को बड़ी कामयाबी मिली है. NCB की कार्रवाई में शाहीन बाग इलाके से 50 किलो हेरोइन बरामद की गई. बताया जा रहा है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से आता था. साथ ही 30 लाख कैश भी बरामद किया गया है. इसके अलावा 47 किलो ड्रग्स भी बरामद किया गया है. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

17:07 PM

जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा हत्या का आरोपी

स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 2 सिखों की हत्या से जुड़े मामले में सज्जन कुमार को जमानत दी. हालांकि सज्जन कुमार अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा क्योंकि सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक दूसरे मामले में उसे पहले से ही दिल्ली HC से उम्रकैद की सजा मिली हुई है. HC से मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ सज्जन कुमार की अपील अभी SC में पेंडिंग है.

(इनपुट- अरविंद सिंह)

16:04 PM

मीडिया से नाराज अबदुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मीडिया के काम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपको क्या लगता है जब मुसलमानों के घर बुलडोजर से गिराए जाते हैं और टीवी एंकर कहते हैं कि 'जल्द ही बुलडोजर की कमी हो जाएगी, हमें उनमें से अधिक आयात करना होगा ...?' जिन लोगों से हम निष्पक्ष होने की उम्मीद करते हैं, वे आंशिक स्थिति लेते हैं.

15:44 PM

बिजली कटौती पर बोले अब्दुल्ला

उमर अबदुल्ला ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कश्मीर के हालात सामान्य नहीं हैं. उन्होंने बिजली कटौती के मुद्दे पर कहा कि सिर्फ सहरी और इफ्तारी के वक्त पर ही बिजली क्यों काटी जा रही है. वे बोले कि अगर थोड़े समय ही बिजली दी जा सकती है तो सहरी और इफ्तारी के वक्त बिजली दें.

15:44 PM

बिजली कटौती पर बोले अब्दुल्ला

उमर अबदुल्ला ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कश्मीर के हालात सामान्य नहीं हैं. उन्होंने बिजली कटौती के मुद्दे पर कहा कि सिर्फ सहरी और इफ्तारी के वक्त पर ही बिजली क्यों काटी जा रही है. वे बोले कि अगर थोड़े समय ही बिजली दी जा सकती है तो सहरी और इफ्तारी के वक्त बिजली दें.

15:43 PM

सिद्धू के करीबी ने दिया इस्तीफा

नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता गुरविंदर सिंह बाली ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया.

13:34 PM

बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर बवाल

बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर छात्रों ने हंगामा किया है. छात्रों का कहना है कि अगर इफ्तार पार्टी करनी है तो AMU या जामिया में एडमिशन लें. हालांकि इस मामले में एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि यह एक पुरानी परंपरा है, जिसे निभाया गया है. इसका किसी भी तरह से राजनीतिक दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए. फिलहाल छात्र शांत हैं. आगे लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराएगी.

11:57 AM

जेल से बाहर आएंगे लालू यादव?

CBI कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत के लिए आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले लालू ने रिहाई के लिए 10 लाख रुपये कोर्ट में जमा कर दिए हैं. झारखंड हाई कोर्ट से बुधवार को बेल बॉन्ड लोवर कोर्ट में भेज दिया गया था. लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि बेल बॉन्ड भर दिया है. अब उन्हें कभी भी जेल से जमानत पर रिहा किया जा सकता है.   

11:57 AM

जेल से बाहर आएंगे लालू यादव?

CBI कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत के लिए आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले लालू ने रिहाई के लिए 10 लाख रुपये कोर्ट में जमा कर दिए हैं. झारखंड हाई कोर्ट से बुधवार को बेल बॉन्ड लोवर कोर्ट में भेज दिया गया था. लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि बेल बॉन्ड भर दिया है. अब उन्हें कभी भी जेल से जमानत पर रिहा किया जा सकता है.   

11:33 AM

शाहीन बाग इलाके में लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लोगों ने खुद से ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है. लोगों ने MCD की कार्रवाई के डर से खुद से ही सड़कों पर से अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया है.

10:49 AM

पीएम मोदी रैली को कर रहे हैं संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दीफू में रैली को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी असम को 7 नए अस्पतालों की सौगात देंगे.

 

10:43 AM

हमें छोटे युद्धों की करनी होगी तैयारी

भारतीय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. भारतीय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमें छोटे तेज युद्धों की तैयारी करने के साथ-साथ एक लंबे समय तक चलने वाले गतिरोध के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होगी जो हम अभी पूर्वी लद्दाख में देख रहे हैं.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट:CLU के बदले 30-50 करोड़ रुपए मांगने के आरोप; 12 साल पुराना है केस

  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है।               कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 12 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ नारनौल कोर्ट में पीसी एक्ट के तहत चालान पेश किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे राव नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र कुहाड़ से पलवल में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (CLU) कराने की एवज में 30 से 50 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। धर्मेंद्र कुहाड़ ने इसका स्टिंग ऑपरेशन करके ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसकी सीडी बनाकर उसने इनेलो के तत्कालीन विधायक रामपाल माजरा को दी। रामपाल माजरा ने साल 2014 में प्रदेश के लोकायुक्त के पास शिकायत नंबर 44 दर्ज कराई थी। इनेलो की ओर से स्टिंग ऑप...