Skip to main content

उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर, हरियाणा में मिलेगी सस्ती बिजली, आम लोगों के लिए भी नहीं बढ़े रेट

 


चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में लगातार छह साल से बिजली दरों में इजाफा नहीं कर रही प्रदेश सरकार ने जहां इस बार भी घरेलू उपक्ताओं को राहत दी है, वहीं दूसरी कई श्रेणियों के लोगों के लिए बिजली दरें कम की हैं। पहली अप्रैल से लागू नई दरें उद्योग एवं अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में कारगर होंगी।

हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने प्रदेश के बिजली वितरण निगमों के समग्र राजस्व आवश्यकता (एआरआर) का टैरिफ आर्डर जारी कर दिया है। पिछले साल जहां एग्रो इंडस्ट्रीज को भारी लाभ दिया गया था, वहीं इस बार उद्यमियों को टाइम आफ डे (टीओडी) और टाइम आफ यूज (टीओयू) की बिजली दरों में भारी कमी की गई है।

थोक आपूर्ति (घरेलू) के फिक्सड चार्ज को भी कम किया गया है। श्मशान और कब्रिस्तान में एलटी/एचटी सप्लाई की न्यूनतम बिजली दर लागू होगी। इन्हें फिक्सड चार्ज से छूट दी जाएगी। इसी तरह इलेक्ट्रिक्ल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को भी रियायत दी जाएगी। पूजा स्थलों के लिए एक फ्लैट रेट 6.90 रुपये प्रति यूनिट रखा गया है।रेलवे /डीएमआरसी को ऊर्जा चार्ज में दस पैसे प्रति यूनिट तथा डिमांड चार्ज में दस रुपये प्रति किलोवाट का लाभ दिया गया है।

इसके अलावा हरियाणा बिजली निगमों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी में कमी की गई है। इक्विटी पर वापस अनुमोदित किए गए 885.823 करोड़ रुपये सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से कम किए जाएंगे। वकीलों के चैंबरों को सस्ती बिजली मिलेगी। एचईआरसी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए दोनों बिजली वितरण निगमों के एआरआर के लिए 29 हजार 986.36 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जबकि निगमों ने 32 हजार 543.78 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। प्रदेश में कुल 70 लाख 54 हजार 796 बिजली उपभोक्ता हैं।

  • नए टैरिफ में यह है खास
  • एचटी औद्योगिक उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज को 170 रुपये किलोवाट प्रति माह से घटाकर 165 रुपये किलोवाट प्रति माह किया गया है
  • गैर घरेलू सप्लाई-एनडीएस (एचटी) को एचटी आपूर्ति के साथ मर्ज किया गया है। इससे एनडीएस (एचटी) की टैरिफ दरें छह रुपये 75 पैसे से घट कर छह रुपये 65 पैसे प्रति यूनिट हो जाएंगी
  • पहली कैटेगरी के घरेलू उपभोक्ता जिनकी खपत 100 यूनिट प्रति माह है, उन्हें पहले की तरह 50 यूनिट तक दो रुपये, 51 से 100 यूनिट तक ढाई रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी
  • दूसरी कैटेगरी में जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत 100 यूनिट से 800 यूनिट प्रति माह तक है, उन्हें 150 यूनिट तक ढाई रुपये प्रति यूनिट तथा 151 से 250 यूनिट तक पांच रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट देने होंगे


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...