जेजेपी ने किया संगठन विस्तार, अभिमन्यु राव बने प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 पूर्व विधायकों समेत 26 नेता शामिल
(हरियाणा)रेवाड़ी, 29 अप्रैल
जेजेपी ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं, जिनमें 5 पूर्व विधायकों समेत 26 नेताओं को शामिल किया गया है।
नई नियुक्तियों में दिग्विजय चौटाला को प्रदेश प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सरदार कुलदीप सिंह मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक रमेश खटक, जगरूप सिंह, छन्नो देवी, बलिंदर सिंह लंडा, नफे सिंह मान, रणदीप कौल, राव अभिमन्यु व कैप्टन छाजूराम को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा दिग्विजय सिंह चौटाला को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही पूर्व विधायक रामबीर सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, पूर्व विधायक राम कुमार कटवाल, कुसुम शेरवाल, हरज्ञान मोखरा, राव रमेश पालड़ी, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज व शकुंतला परमार को प्रदेश महासचिव, रणधीर सिंह को प्रदेश कार्यालय सचिव, देवेंद्र कादियान को प्रदेश संगठन सचिव, अरविंद भारद्वाज को प्रदेश प्रवक्ता, अभय सिंह मौर्या को पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, सतबीर लाकड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, दीपकमल सहारण को चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर व कैलाश पालड़ी को सह प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
Comments
Post a Comment