Skip to main content

सोनम वांगचुक को मिला CAIT का समर्थन, देशभर के व्यापारी करेंगे चाइनीज आइटम्स का बहिष्कार


रियल फुंगसुक वांगडू यानी सोनम वां
गचुक ने लद्दाख से कुछ दिन पहले यह मैसेज भेजा कि चाइना के आइटम्स का बहिष्कार करना जरूरी है.

नई दिल्लीः रियल फुंगसुक वांगडू यानी सोनम वांगचुक ने लद्दाख से कुछ दिन पहले यह मैसेज भेजा कि चाइना के आइटम्स का बहिष्कार करना जरूरी है.अब देशभर के व्यापारियों का महासंघ कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (CAIT) ने सोनम वांगचुक की इस मुहिम का समर्थन किया है.
CAIT के प्रेसिडेंट बीसी भरतिया के मुताबिक सोनम वांगचुक का कहना है चाइना को वॉलेट पावर से हराना जरूरी है, बुलेट पावर के अलावा. हम उनका समर्थन करते हैं, हम पिछले 5 साल से सॉफ्ट रुप में Bycott Chinese Goods मुहिम चला रहे हैं, हमने होली पर देश के 200 शहरों में चाइनीज गुड्स की होली जलाई. अब सोनम वांगचुक ने जो लद्दाख बॉर्डर से संदेश भेजा है, हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. हम चाइना को आर्थिक रूप से नुकसान करने का महत्व समझते हैं.
बनाई 3 हजार प्रोडक्ट्स की कैटेगिरी
CAIT के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि हमने 3000 प्रोडक्ट्स की ऐसी केटेगरी बनाई है जिनको भारतीय प्रोडक्ट्स रिप्लेस किया जाना चाहिए और भारत में इसका रिप्लेसमेंट मौजूद भी है. हम अपने व्यापारियों को यह समझा रहे हैं की चाइना से इंपोर्ट बंद कर दिया जाए और देसी सामान ज्यादा बेचा जाए. प्रोडक्ट की कैटेगरी में हम और भी लिस्ट जोड़ रहे हैं.
हालांकि व्यापारी महासंघ का कहना है कि मैन्युफैक्चर को भी इस काम में सहायता करनी चाहिए. ताकि जब चाइनीज प्रोडक्ट के बजाय भारतीय प्रोडक्ट को प्राथमिकता मिलने लगे तो बाजार में भारतीय प्रोडक्ट्स की कमी ना हो. बदले में व्यापारी भी आश्वासन देते हैं कि वो इंडियन प्रोडक्ट को प्रमोट करेंगे. वोकल फॉर लोकल के लिए हम तैयार हैं और सरकार को भी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाना चाहिए ताकि आत्मनिर्भरता की ओर आसानी से जाया जा सके.
बताते चलें कि देशभर में 7 करोड़ व्यापारी CAIT में शामिल है और यह भी बताते चलें कि 3 इडियट्स फिल्म में फुंगसुक वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...