Skip to main content

कोरोना काल / एडहॉक पर रखे जाएंगे 300 डॉक्टर, एमबीबीएस स्टूडेंट्स की भी लेंगे सेवा

कोरोना काल / 

  • गुड़गांव. सेक्टर-9ए स्थित ईएसआईसी अस्पताल में एडमिट कोरोना पेशेंट।गुड़गांव. सेक्टर-9ए स्थित ईएसआईसी अस्पताल में एडमिट कोरोना पेशेंट


  • *कोरोना संक्रमितों की लगातार संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

  • *फिलहाल प्रदेश में 12 हजार मरीज तक की है व्यवस्था


कोरोना संक्रमितों की लगातार संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी उसी प्रकार तैयारी में जुट गया है। 300 डॉक्टर अब एडहॉक पर रखे जाएंगे तो एमबीबीएस कर रहे फोर्थ ईयर और फिफ्थ ईयर वाले स्टूडेंट्स की सेवा भी ली जाएगी। क्योंकि सरकार यह मान चुकी है कि अभी केस और बढ़ेंगे। जिलों में कोविड-19 अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि फिलहाल 12 हजार मरीज तक की व्यवस्था हमारे पास हैं। यदि केस बढ़ते हैं तो उसके अनुसार और व्यवस्था तुरंत कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल क्वारेंटाइन सेंटरों में 26 हजार 787 बैड तैयार हैं। आईसोलेशन वार्ड में 8929 और 2086 आईसीयू बैड विभाग के पास हैं।

सैंपलिंग बढ़ी नहीं फिर भी 3 दिन से 50% सैंपल मिल रहे पॉजिटिव, प्रदेश के मुकाबले 34% केस गुड़गांव में
गुड़गांव में औसतन सैंपलिंग 250 से 300 के बीच हो रही है। लेकिन पॉजिटिव केस मिलने का औसत बढ़ गया है। पिछले ढाई महीने में 14500 से अधिक सैंपलिंग की गई है, लेकिन जहां 30 अप्रैल तक गुड़गांव में कुल सैंपलिंग के एक फीसदी ही पॉजिटिव केस मिल रहे थे। वहीं 25 मई तक 2.5 फीसदी रेश्यो हो गया और पिछले पांच दिन में सैंपलिंग 250 से 300 के बीच ही हो रही है, लेकिन पॉजिटिव केस मिलने का औसत 50 फीसदी तक पहुंच गया है। गुड़गांव में गत 30 मई को 309 सैंपल लिए गए और पॉजिटिव केस 157 मिले। इसी तरह 30 मई को सेम्पल रिपोर्ट के लिए 159 शेष थे, लेकिन रविवार सुबह के बुलेटिन में कुल पॉजिटिव केस 82 मिले।
प्रदेश में कुल 2041 मामले अकेले गुड़गांव में 759 केस
हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या रविवार सुबह तक 2041 के पार पहुंच गई, लेकिन इसमें सबसे अधिक केस गुड़गांव में है। गुड़गांव में कुल केस के 34 फीसदी केस हैं। गुड़गांव में रविवार सुबह तक मिले 82 केस को जोड़कर 759 पॉजिटिव केस हो गए। जबकि फरीदाबाद में 345 व सोनीपत में 99 केस पॉजिटिव मिले हैं।
प्रदेश के 8 जिलों के हालात
1. रोहतक: रोहतक में बढ़ रहे काेराेना संक्रमित, अाज 11 संक्रमित मिले।
2. भिवानी : विधायक के परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब अलग-अलग गांवों में 5 अन्य संक्रमित मिलने से भिवानी में एक्टिव केस 26 हुए।
3. कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में एक साथ कोरोना के चार केस मिले हैं,अहमदाबाद से लौटी महिला को तीन दिन पहले छुट्टी मिली थी, अब पति, बेटा व पुत्रवधु भी संक्रमित मिले हैं।
4. करनाल : कोरोना वायरस से संक्रमित दो और केस पॉजिटिव आए हैं। दोनों महिला हैं, जिनमें एक गर्भवती। एक महिला कोरोना पॉजिटिव मुंबई से आई अपनी मौसी सास के संपर्क में आने से संक्रमित हुई और दूसरी की दिल्ली ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है।
5. जींद : पिल्लूखेड़ा का 61 वर्षीय बुजुर्ग व सफीदों का एनडीआरएफ जवान मिला कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि गुरूसर की महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है, अब जिले में कोरोना संक्रमित 4 केस हो चुके हैं।
6. फतेहाबाद : एक महिला टोहाना अौर एक बुजुर्ग फतेहाबाद में मिले कोरोना संक्रमित मिला है। दोनों दिल्ली से आए थे।
7. कैथल : गांव सौंगल में पॉजिटिव मिले टैक्सी चालक के सीधे संपर्क में आने वालों समेत आज 173 लोगों की जांच रिपोर्ट आएगी। इनमें मुंबई धारावी से आने वाला एक साथी चालक और गांव किठाना का युवक भी शामिल।
8. पानीपत: समालखा के गांव चूलकाना एक पाॅजिटिव केस सामने आया है। 63 वर्षीय बुजुर्ग गुड़गांव में अांखाें का इलाज कराने गया था। अब जिले में 61 से बढ़कर 62 केस हो गए हैं। 39 लोग ठीक हाे चुके हैं, 20 का इलाज चल रहा है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...