Skip to main content

रेवाड़ी की पूर्व चेयरपर्सन पूनम यादव, धारूहेड़ा के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह सहित 15 लोग भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

 




रेवाड़ी।

मुख्यमंत्री के रेवाड़ी दौरे से पहले भाजपा ने रेवाड़ी नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन पूनम यादव और उनके पति बलजीत यादव और धारूहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह समेत बागी हुए 15 नेताओं को अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।





नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एक्शन लिया है भाजपा ने 15 लोगों को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है इन 6 लोगों में वह दो बड़े नाम है। रेवाड़ी नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन पूनम यादव उनके पति बलजीत यादव के साथ ही धारण नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कंवर सिंह यादव को भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। दरअसल यह कार्रवाई उन लोगों पर हुई है जो भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं देखिए बीजेपी ने किन 15 लोगों पर की है कार्रवाई।

बलजीत भी कर रहे भाभी की मदद

निवर्तमान चेयरमैन पूनम यादव और उनके पति बलजीत अपनी भाभी शर्मिला की मदद करते हुए पार्टी प्रत्याशी को वार्ड में नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बलजीत ने पहले खुद चुनाव लड़ने का मन बनाया था। बाद में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपनी भाभी को चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद पार्टी की ओर से यह कदम उठाया गया है।

 धारूहेड़ा से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव और नगर परिषद की निर्वतमान चेयरमैन पूनम यादव और उनके पति बलजीत यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिया गया है। इनके साथ-साथ पार्टी ने अंजली शर्मा, पूनम सतीजा, मनीष सैनी, राकेश बड़ीवाल, अनुराधा शर्मा, योगेश शर्मा,

भवानी शंकर, बलवन्त राय कौशिक, नवीन सैनी, सुधीर स्वामी, मनीष टिकानिया व अमृतकला टिकानिया



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...