रेवाड़ी के वार्ड-12 में 450 वोटर जोड़ने पर बवाल:बूथ शिफ्ट विवाद, बीएलओ पर BJP के पक्ष में काम करने का आरोप
रेवाड़ी शहर के वार्ड 12 में वोटर जोड़ने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बूथ राव तुलाराम स्टेडियम से सज्जन सोसाइटी में वोटर शिफ्ट करने का विवाद अभी थमा भी नहीं था, अब फाइनल मतदाता सूची में 450 से अधिक नए वोटरे जोड़ने का मामला सामने आया है। निर्दलीय उम्मीदवार ने बीएलओ को सज्जन सोसाइटी का प्रधान बताते हुए भाजपा उम्मीदवार के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
12 पिछले तीन दिन से सुर्खियों में बना हुआ है।
ऐसा पहले कभी नहीं देखा- निर्दलीय प्रत्याशी
निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र ने कहा कि कल तक हमारा मामला बूथ शिफ्ट करने का था। रात को 450 से 600 मतदाताओं की एक नई लिस्ट जारी हो गई। जिसमें हमारे केवल पांच मतदाता शामिल किए है और बाकी सभी भाजपा उम्मीदवार के हैं। सप्लीमेंटरी लिस्ट में एक साथ इतने मतदाताओं को शामिल करना इससे पहले न तो कभी सुना और ना देखा।
भाजपा उम्मीदवार निखिल माढैया के पिता सज्जन से बीएलओ दयानंद को अपनी अवैध सोसायटी का प्रधान बनाया हुआ है, जो दिन रात उनके इशारे पर काम कर रहा हैं। पहले प्राइवेट सोसाइटी के प्राइवेट भवन में बूथ शिफ्ट करवाया और अब फर्जी मतदाता बना रहे हैं।
यहां जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद
पिछले करीब ढाई दशक से उत्तम नगर के मतदाताओं का बूथ राव तुलाराम स्टेडियम में बनाया जाता था। इस बार बूथ को स्टेडियम से सज्जन कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया। उत्तम नगर के लोग पिछले दो दिन से इसका विरोध कर रहे थे। अब 450 से अधिक नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल करने का मामला सामने आया। जिस पर एक और नया विवाद शुरू हो गया।
बता दें कि वार्ड-12 से भाजपा उम्मीदवार निखिल माढ़ैया के पिता रियल एस्टेट कारोबारी सज्जन पहलवान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। 2020 में भाजपा ने सज्जन पहलवान की पत्नी रेखा को टिकट मिला था तथा वार्ड-12 की निवर्तमान पार्षद हैं

Comments
Post a Comment