Skip to main content

Mulank 1 Ank jyotish Rashifal 2026: मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानिए महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का भविष्यफल

 


Mulank 1 Ank jyotish Rashifal 2026: अंक ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक शर्मा के अनुसार साल के राजा गुरुदेव बृहस्पति हैं तो मंत्री मंगल देव रहेंगे। ये साल नई शुरुआत का प्रतीक रहेगा। चाहे नौकरी हो या बिजनेस, या फिर नये मकान की खरीदारी इस साल कुछ न कुछ नया जरूर करेंगे। मूलांक 1 की बात करें तो इनके लिए तो ये साल काफी लकी साबित होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बस इस साल आपको अपने में कुछ सुधार करना होगा जिससे आपके लिए ये साल और भी मंगलकारी हो जाएगा। चलिए जानते हैं मूलांक 1 का विस्तृत वार्षिक राशिफल 2026।


मूलांक 1 किसका होता है?

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव होते हैं। सूर्य के कारण ही इस मूलांक वालों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। 

मूलांक 1 वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 1 वालों के इस साल सारे अटके हुए काम पूरे होंगे। आप इस साल कुछ न कुछ नया करेंगे। आप नई नौकरी में जा सकते हैं। कुछ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नया घर खरीद सकते हैं या फिर कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये साल रहेंगी। आपको ऐसा प्रतीत होगा कि इस साल आप जिस भी काम पर हाथ रख रहे हैं वो सब पूरा होते जा रहे हैं। जनवरी आपके लिए काफी अच्छा महीना साबित होगा। जैसे सूर्य प्रकाश देकर अंधकार दूर कर देता है ऐसे ही आपको भी इस साल दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने का काम करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी लाइफ चेंज हो जाएगी। चाहे आपकी कुंडली में सूर्य की जो भी स्थिति हो अगर आप लीड करना सीख गए तो आपके जिंदगी में सब अच्छा होने लगेगा।

2026 को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?

  • पूरे साल घर से निकलते वक्त अपने पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।
  • सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। 
  • अनुशान में रहें।
  • हर काम में पहल करना शुरू करें।
  • लीड करना सीखें।
  • हर काम समय पर करें।
  • आलस से दूर रहें।

अगर ये सब काम करते हैं तो नया साल आपके लिए काफी शुभ और फलदायी साबित होगा।

मूलांक 1 वालों के लिए उपाय

सूर्य को जल जरूर अर्पित करें। साथ ही जल में थोड़ा सा लाल कुमकुम और लाल फूल अवश्य मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सूर्य को जल देते समय आपको जल की धार से ही सूर्य देव के दर्शन करने हैं। साथ ही ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना है। इसके अलावा सूर्य के 12 नामों का जाप भी फलदायी साबित होगा। 

मूलांक 1 वास्तु टिप्स

इस साल पूर्व दिशा को जितना हो सके साफ रखें। इस दिशा की दीवार पर तांबे के सूर्य देव लगाएं। इस साल घर में सूरजमुखी का पौधा जरूर लगाएं। इसके अलावा मोबाईल में उगते सूर्य की फोटो लगाएं।

  • मूलांक 1 शुभ रंग - इस साल आपका शुभ रंग नारंगी और गोल्डन है। ऐसे में अपने जीवन में इन रंगों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
  • मूलांक 1 शुभ महीना - आपके जन्मदिन का महीना और जनवरी-अक्टूबर
  • मूलांक 1 शुभ समय - 21 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 17 सितंबर
  • मूलांक 1 शुभ दिन - रविवार


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...