Skip to main content

हरियाणा CM का अफसरों के नाइट स्टे पर सख्त रुख:बोले- एक हफ्ते पहले कह चुके, गांवों में ठहरे; कानून व्यवस्था में सुधार होगा

 



मीटिंग से पहले हरियाणा सीएम का स्वागत करते मुख्य सचिव विवेक जोशी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी आम जनता से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देकर तत्परता दिखाएं और निर्धारित समय में सेवा को पूरा करें।

इसके साथ ही अधिकारी जनसंपर्क बढ़ाएं और यथासंभव जनता से संवाद बनाए रखें। बैठक में सीएम ने कहा कि कार्यालय, कैंप कार्यालयों के अलावा गांवों में एक रात रुककर जनता से मिलें और उनकी समस्याएं जानें तथा उसके अनुसार काम करें।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उनका तुरंत समाधान किया जाए। अंत्योदय के लक्ष्य पर चलते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजना पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। इस बैठक में मुख्य सचिव विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित कई प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे।

मीटिंग में अधिकारियों के साथ चर्चा करते सीएम नायब सैनी।
मीटिंग में अधिकारियों के साथ चर्चा करते सीएम नायब सैनी।

CM ने कहा- नाइट स्टे का सख्ती से पालन करें

CM नायब सैनी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि नाइट स्टे के संबंध में जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने डीसी और एसपी के नियमित दौरे के महत्व को भी दोहराया। सीएम ने कहा कि इससे जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास कायम होगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा।

एक हफ्ते पहले कह चुके, गांवों में रात्रि ठहराव करें अधिकारी

हरियाणा सीएम नायब सैनी एक हफ्ते पहले ही सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को महीने में एक रात गांव में बिताने के निर्देश दे चुके हैं। जहां वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका तुरंत समाधान भी करेंगे। सीएम के ये निर्देश डीसी और एसपी के अलावा पुलिस उपायुक्त, पुलिस उप अधीक्षक, उप मंडल मजिस्ट्रेट और जेल अधीक्षक पर भी ये आदेश लागू होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गांवों की समस्या के समाधान के लिए वह हर सप्ताह समन्वय मीटिंग भी बुलाएं। अधिकारी दफ्तर में बैठकर खुद फैसला लेने के बजाय ग्रामीणों से बात कर गांवों के विकास की योजना बनाएंगे।

मंथली रिपोर्ट CS को भेजने को कहा

इसके बाद इसकी मासिक रिपोर्ट प्रदेश के ईमेल आईडी cs.coordinate@hry.nic.in पर चीफ सेक्रेटरी के कार्यालय को भी भेजनी अनिवार्य होगी। हरियाणा सरकार ने डीसी, एसपी के गांवों में महीने में एक दिन के नाइट स्टे के पीछे बढ़ते नशे को वजह बताया है।

सीएम सैनी की ओर से जारी आदेश में इन मीटिंगों का उद्देश्य लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करना, नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटना और इस काम में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

सीएम सैनी के मुताबिक इससे कानून व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के बीच कम्युनिकेशन और कोऑर्डिनेशन भी बढ़ेगा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...