Skip to main content

Haryana Chunav: राहुल गांधी की चाणक्य वाली चाल, एक साथ कुमारी सैलजा-भूपिंदर सिंह हुड्डा दोनों के पर कतरे!

 


Haryana Chunav: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व नई ऊर्जा में है. केंद्रीय स्तर पर राहुल गांधी की लोकप्रियता और पार्टी के भीतर उनकी स्वीकारोक्ति दोनों बढ़ी है. यही कारण है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब अपने प्रदेश नेतृत्व से पहले की तुलना में अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूती से निपट रहा है. इसकी सबसे ताजा झलक गुरुवार को हरियाणा में देखने को मिली, जब पूर्व सांसद और भाजपा नेता अशोक तंवर ने राहुल गांधी की मौजूदगी कांग्रेस में वापसी कर ली.


यह कोई आम घटना नहीं है. हरियाणा में इस वक्त कांग्रेस सीधे तौर पर दो खेमों में बंटी हैं. इसमें पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का खेमा भारी पड़ रहा है. दूसरी तरफ ‘उचित’ तव्वजो नहीं मिलने की वजह से सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा नाराज चल रही हैं. केंद्रीय नेतृत्व की कोशिश के बावजूद हुड्डा और सैलजा दोनों के बीच कोई पैचअप नहीं हो पाया.

प्रभावी दलित नेता
ऐसे में राज्य में मतदान से ठीक पहले राहुल गांधी की टीम ने बड़ा खेल कर दिया है. अशोक तंवर वही नेता हैं जिन्होंने 2019 में विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के कारण पार्टी छोड़ दी थी. फिर वह टीएमसी, आम आदमी पार्टी और भाजपा का दामन थाम लिया था. बीते लोकसभा चुनाव में वह सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार थे. सिरसा से ही कुमारी सैलजा विजयी हुई

अशोक तंवर पुराने कांग्रेसी हैं. वह गांधी परिवार के बेहद करीब रहे हैं. वह 2009 में सिरसा से सांसद चुने गए थे. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है.

अशोक तंवर हरियाण में एक प्रभावी दलित नेता हैं. राज्य की करीब नौ विधानसभा सीटों पर उनका प्रभाव बताया जा रहा है. इनमें सिरसा, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डबवाली, रतिया, टोहना और नरवाना हैं. ये सभी सीटें सिरसा लोकसभा क्षेत्र की हैं.

सिरसा में ठीकठाक दलित वोटर्स हैं. उनकी संख्या आठ लाख से अधिक बताई जा रही है. इस क्षेत्र में करीब 3.6 लाख के आसपास जाट वोटर्स हैं. यहां कि अधिकतर सीटों पर जीत हार तय करने में इन दलित वोटर्स की अहम भूमिका होती है.

कुमारी सैलजा और हुड्डा दोनों निशाने पर
अशोक तंवर को आगे बढ़ाने में गांधी परिवार खासकर राहुल गांधी का पूरा जोर रहा है. 2019 में हुड्डा के साथ विवाद के कारण ही राहुल गांधी के चाहते हुए अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था. दूसरी तरह कुमारी सैलजा को हटाकर ही राज्य में अशोक तंवर को प्रदेशाध्य बनाया गया था.

राहुल के करीबी ने किया खेल
सूत्रों का कहना है कि अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी में कोषाध्यक्ष अजय माकन ने अहम भूमिका निभाई. हरियाणा में चुनाव से पहले दलित वोटरों को एकजुट करने के मकसद से आलाकमान ने अशोक तंवर को लाने की हरी झंडी दिखाई. अजय माकन, अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन के रिश्तेदार हैं, लिहाजा अजय ने अशोक तंवर की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई. अवंतिका माकन भी गांधी परिवार की बेहद करीबी रही हैं. अशोक तंवर कभी राहुल गांधी के बहुत करीब और बड़े दलित चेहरा थे, बाद में हुडा से नहीं बनी इसलिए पार्टी छोड़ दिए.

केंद्रीय नेतृत्व की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तंवर को पार्टी में शामिल करने के फैसले के बाद आलाकमान ने भूपिंदर सिंह हुड्डा को इसकी जानकारी दी और कुमांरी सैलजा को सुबह 10 जनपथ बुलाकर इस बारे में बता दिया गया.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...