Skip to main content

Haryana: BJP में बगावत जारी, सुमेर सिंह तंवर ने छोड़ी पार्टी, PM मोदी को भेजा इस्तीफा, 'राव इंद्रजीत सिंह के डर...'

 


Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुमेर सिंह तंवर ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पिछले 37 वर्ष से बीजेपी के लिए काम कर रहे तंवर के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके सहयोगियों ने भी पार्टी छोड़ दी. तंवर ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन सामाजिक और राष्ट्रीय हितों से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे.

सुमेर सिंह तंवर ने केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में बीजेपी नेतृत्व ने दक्षिण हरियाणा की सभी विधानसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और उनके संगठन ‘इंसाफ मंच’ से जुड़े लोगों को टिकट देकर पार्टी की जीत की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है. तंवर ने कहा कि मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है.


तंवर ने पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र
तंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि मोदी लहर और बीजेपी के मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही राव इंद्रजीत सिंह ने 2014 से 2024 तक तीन बार चुनाव जीता. तंवर ने कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री, यह हरियाणा के हजारों कार्यकर्ताओं का दर्द है. राव इंद्रजीत के डर और धमकी के कारण कार्यकर्ता कुछ भी कह नहीं पा रहे हैं."


राव इंद्रजीत सिंह जता चुके हैं सीएम पद पर दावेदारी
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कई मौकों पर कह चुके हैं वे बीजेपी में नहीं आते तो राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनती. दक्षिण हरियाणा ने बीजेपी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया. पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री कह चुके हैं कि 12 साल बाद तो कूड़े का नंबर भी आ जाता है, हम उससे गए-गुजरे नहीं हैं. यानी राव इंद्रजीत सिंह कई बार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता चुके हैं.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...