Skip to main content

हरियाणा TGT के 409 अभ्यर्थियों को झटका:रिजल्ट जारी नहीं हुआ; HC केस के कारण रोका, 7471 पदों में 1200 अभी भी खाली

 


हरियाणा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 7471 पदों के लिए शनिवार को लगभग 5800 उम्मीदवारों की चयन सूची जारी हुई है, लेकिन 409 उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक लिया गया है। इन 409 उम्मीदवारों के केस अदालत में लंबित हैं।

वहीं, TGT पदों के लिए पंजाबी के 104 पदों का परिणाम भी जारी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि इसमें अभी कुछ समय लगेगा। इस तरह 7471 पदों से शेष 1200 से ज्यादा पद रिक्त रह गए हैं, क्योंकि इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार चयन मानदंड तक नहीं पहुंचा है।

प्रदेश सरकार ने चयनित TGT उम्मीदवारों की जॉइनिंग के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। सरकार ने वैसे ही 30 सितंबर तक चयनित उम्मीदवारों को बिना जांच के जॉइनिंग के निर्देश दे रखे हैं।

ग्रुप C के लिए परीक्षा अगस्त के दूसरे सप्ताह में संभव
हाईकोर्ट के निर्देश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पदों को पुनर्विज्ञापित कर आवेदन मांग रखे हैं। इनमें से ग्रुप C के ग्रुप 1, 2, 56, 57 के लिए आवेदन आ चुके हैं। इन ग्रुपों के लिए आयोग की तरफ से परीक्षा आयोजित कराने का प्रयास जारी है। ग्रुप 1, 2 के लिए परीक्षा 6-7 अगस्त को संभव है, जबकि ग्रुप 56, 57 के लिए परीक्षा 10-11 अगस्त को संभव है।

ग्रुप D की चयन सूची का इंतजार
ग्रुप 1, 2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन सूची ग्रुप D के लिए आयोग ने पहले ही जारी कर रखी है। इन चयनित उम्मीदवारों को जॉइन भी करवा दिया गया था, मगर अभी भी ग्रुप D के ऐसे भी पद हैं, जिनकी सूची जारी होनी है। वे उम्मीदवार ग्रुप D की चयन सूची का इंतजार कर रहे हैं।

वैसे तो आयोग ने ग्रुप D का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया है। सूची 31 जुलाई से पहले जारी हो सकती है। जबकि, ग्रुप नंबर 56 , 57 की शॉर्टलिस्ट सूची उसके बाद जारी होगी। आयोग ने भर्तियां करने के लिए तेजी से काम शुरू कर रखा है। चूंकि, अब TGT का रिजल्ट घोषित हो चुका है, इसलिए आयोग ग्रुप D का रिजल्ट कभी भी घोषित कर सकता है।

पुलिस भर्ती का PST 1 अगस्त से संभव
आयोग पुलिस सिपाही पदों पर भर्ती कर रहा है। इस प्रक्रिया में पहला चरण PMT का है। यह 29-30 अगस्त तक पूरी होने की संभावना है। जो उम्मीदवार PMT में पास हुए उन सभी को PST से गुजरना होगा। आयोग का प्रयास है कि PST 1 या 2 अगस्त से शुरू हो जाएं। जब PST पूरा हो जाएगा, तब पास उम्मीदवारों में से नॉलेज टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...