Skip to main content

Haryana News: दंगल गर्ल का बड़ा आरोप,पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए,दीपेंद्र हुड्‌डा पर सदन में झूठे आंकड़े पेश करने के आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा अब कांग्रेस से हिसाब मांगेगा, भाई-भतीजावाद बढ़ाया

 


हरियाणा की दंगल गर्ल और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा पर फोगाट बहनों के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं. बबीता ने कहा कि हुड्‌डा सरकार की खेल नीति के तहत उन्हें और गीता फोगाट को डीएसपी के पद पर नियुक्ति नहीं दी गई. हालांकि, कोर्ट से न्याय मिला और दोनों बहनों को भाजपा की सरकार ने सम्मान से नौकरी ज्वाइन करवाई. कांग्रेस सरकार में बापू-बेटा ने खिलाड़ियों का हक मारते हुए  भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है



दरअसल, बबीता फोगाट मंगलवार को अपने चरखी दादरी निवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थी और इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हुड्‌डा सरकार के दौरान बबीता और गीता फोगाट को डीएसपी नहीं बनाया तो कोर्ट का सहारा लेकर हक मिला. हुड्‌डा सरकार के दौरान फोगाट बहनों के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ अन्याय व धोखा किया है.

साथ ही उन्होंने दीपेंद्र हुड्‌डा पर सदन में झूठे आंकड़े पेश करने के आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा अब कांग्रेस से हिसाब मांगेगा. बबीता ने जजपा-इनेलो पर कटाक्ष कर कहा कि ये दोनों एक थी पार्टी के नाम विख्यात हो गई हैं. बबीता ने भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी भी पेश की और कहा कि पार्टी हाईकमान उसे मौका देंगे तो जरूर चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि बबीता ने बीता विधानसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन वह जीत नहीं पाई थीं.

जिस पर बबीता फोगोट ने भी सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व ट्विटर ) पर पोस्ट डालकर पलटवार किया। उन्होंने भी कांग्रेस पर खिलाड़ियों से भेदभाव करने का आरोप लगाया। बबीता ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने नजदीकियों को नौकरियां दी। इस दौरान उन्होंने अपनी और बहन की नौकरी का भी जिक्र किया।

बबीता फोगाट की पोस्ट...

अब विस्तार से पढ़िए दोनों नेताओं ने क्या कहा...

दीपेंद्र हुड्‌डा बोले- भाजपा ने हुड्डा सरकार की नीति रोकी
22 जुलाई को संसद में सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों से भेदभाव हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में जो खिलाड़ियों को मान-सम्मान मिलता था वह नहीं मिल रहा।

खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल रही। ग्रुप C और D में नौकरी नहीं दी जा रही। कांग्रेस की हुड्डा सरकार की जो ‘पदक लाओ, पद पाओ’ की नीति थी, दुर्भाग्य से पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने इस नीति को रोक दिया। हरियाणा सरकार ने पिछले ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को अब तक कोई नियुक्ति नहीं दी है।

दीपेंद्र ने कहा कि हमारी बेटी साक्षी मलिक को आज तक हरियाणा में नौकरी नहीं मिली है। यहां तक खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड भी नहीं दिया गया है।

बबीता ने X पर पोस्ट कर कहा- गुमराह करना बंद करो
दीपेंद्र हुड्‌डा के इस बयान के बाद बबीता फोगाट ने पलटवार किया। उन्होंने X पर लिखा- दीपेंद्र भाई आपने झूठे तथ्य रखकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं उन अन्य महान विभूतियों को अपमानित करने का काम किया है, जिन्होंने सदन व संविधान की गरिमा की खातिर अपना जीवन समर्पित किया।

इसलिए लोकतंत्र के मंदिर सदन को गुमराह करना बंद कीजिए। आपने फोगाट बहनों के साथ नौकरी देने में न्याय नहीं किया था। मैं DSP की जॉब डिजर्व करती थी पर आपके पिताजी और आपकी कांग्रेस सरकार ने मुझे सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी , मेरी बहन गीता फोगाट को न्यायिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा। तब उसे DSP की नौकरी मिली।

वहीं जो लोग आपके नजदीकी थे या जिनके साथ आपका उठना बैठना था उन्हें आपने नौकरी दी, लेकिन अन्य खिलाड़ियों के साथ हमेशा अन्याय हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से खेल और खिलाड़ियों को वास्तविक में सम्मान मिलना शुरू हुआ है।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...