Skip to main content

हरियाणा विधानसभा स्पीकर बोले- वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं:पंचकूला में 40 हजार वोट अज्ञात, चुनाव आयोग से मिलेंगे

 


हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता। - Dainik Bhaskar
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला विधानसभा से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंचकूला में वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं हैं। स्पीकर ने यह भी दावा किया कि अगर मौजूदा लिस्ट के हिसाब से विधानसभा चुनाव होते हैं तो यह निष्पक्ष नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखा गया है। उन्होंने यह दावा अपने द्वारा किए गए एक सर्वे के बाद किया है। उन्होंने कहा है कि जब हमने सर्वे किया तो पता चला कि वोटर या तो पते पर मौजूद नहीं है या फिर उसकी मौत हो चुकी है। यह भी पता चला है कि 8 साल पहले मर चुके एक व्यक्ति का नाम भी वोटर लिस्ट में है। जबकि इसी वोटर लिस्ट से लोकसभा चुनाव हुए थे।

वोटर लिस्ट में 400 मृत लोगों के नाम

पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अनुमान है कि पंचकूला में 40 हजार अज्ञात वोट पाए गए हैं, क्योंकि 23 बूथों के सर्वे में 3906 वोट गलत पाए गए हैं। इसका सही आंकड़ा जल्द ही साझा किया जाएगा।

23 बूथों के सर्वे में मृत और शिफ्ट हुए वोटरों की संख्या बताते हुए उन्होंने कहा कि 400 लोग ऐसे हैं जिनकी मौत हो चुकी है। 3506 लोग ऐसे भी हैं जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसलिए अगर ऐसी लिस्ट के साथ चुनाव होते हैं तो इसे सही नहीं माना जा सकता।

वोटर लिस्ट में दोहरे वोटर

स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने यह भी दावा किया कि इसमें पड़ोसी राज्यों के वोटरों के वोट बने हैं, इसमें दोहरे वोटर हैं। विधानसभा में एक ही दिन में दोनों जगहों पर वोटिंग संभव नहीं है, क्योंकि एक ही दिन में दोनों जगहों पर ऐसा संभव नहीं है। इन वोटों को हटाना जरूरी है। यह सर्वे हमारे कार्यकर्ताओं ने किया है।

धीमी वोटिंग पर भी उठे सवाल

पंचकूला से भाजपा विधायक ने कहा कि हमें धीमी मतदान की जानकारी मिली है। हमने यह भी कहा कि 1000 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ न बनाए जाएं। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि मैं सोमवार को इस मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलूंगा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट:CLU के बदले 30-50 करोड़ रुपए मांगने के आरोप; 12 साल पुराना है केस

  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है।               कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 12 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ नारनौल कोर्ट में पीसी एक्ट के तहत चालान पेश किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे राव नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र कुहाड़ से पलवल में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (CLU) कराने की एवज में 30 से 50 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। धर्मेंद्र कुहाड़ ने इसका स्टिंग ऑपरेशन करके ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसकी सीडी बनाकर उसने इनेलो के तत्कालीन विधायक रामपाल माजरा को दी। रामपाल माजरा ने साल 2014 में प्रदेश के लोकायुक्त के पास शिकायत नंबर 44 दर्ज कराई थी। इनेलो की ओर से स्टिंग ऑप...