Skip to main content

हरियाणा में BJP का नायब सैनी पर दांव क्यों:सबसे ज्यादा 30% OBC वोटर पर नजर; जाट भी ज्यादा लेकिन कांग्रेस-इनेलो और जजपा में बंटे, गैर जाट की राजनीति करेगी भाजपा

 



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरियाणा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। प्रदेश में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि उनकी नजर OBC वोट बैंक पर है।

जातिगत आंकड़ों की बात करें तो OBC की आबादी सबसे ज्यादा करीब 30 प्रतिशत है। इसके बाद जाट समुदाय की आबादी करीब 22 प्रतिशत है।

वहीं अनुसूचित जाति की आबादी करीब 21 प्रतिशत है। ऐसे में भाजपा ने हरियाणा में सबसे ज्यादा आबादी वाले चेहरे को प्रतिनिधित्व देकर मास्टर स्ट्रोक खेला है।

हालांकि लोकसभा चुनाव में OBC फेक्टर हरियाणा में नहीं चला। तब नायब सैनी ही मुख्यमंत्री थे। भाजपा सत्ता विरोधी लहर के बावजूद 5 सीटें जीतने में कामयाब रही।




लोकसभा चुनाव में जाट वोट नहीं बंटा

हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा को अंदेशा था कि प्रदेश में जाट वोट कांग्रेस, इनेलो और जजपा में डिवाइड हो जाएगा। जबकि OBC और अनुसूचित जाति का वोट बैंक भाजपा की तरफ आएगा। लेकिन चुनाव में जाट वोट एक तरफा कांग्रेस की ओर गया। इसके अलावा, अनुसूचित जाति के भी अच्छे वोट कांग्रेस को मिले।

हरियाणा में गैर जाट की राजनीति करेगी भाजपा
प्रदेश में करीब 78 प्रतिशत गैर जाट वोटर हैं। अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को ही भाजपा का CM चेहरा घोषित कर यह संदेश दिया है कि हरियाणा में भाजपा गैर जाट की राजनीति को ही बढ़ाएगी। हरियाणा में चौधरी भजनलाल के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो कई दशकों से हरियाणा में जाट समुदाय से ही मुख्यमंत्री बनता आया है।

हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद उन्होंने गैर जाट को ही मुख्यमंत्री बनाया। 2014 से मार्च 2024 तक करीब साढ़े 9 साल तक पंजाबी समुदाय से मनोहर लाल खट्‌टर मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 12 मार्च 2024 को सैनी समाज से आने वाले नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

मनोहर लाल के बाद भाजपा ने ओबीसी चेहरे नायब सैनी को बनाया है मुख्यमंत्री।
मनोहर लाल के बाद भाजपा ने ओबीसी चेहरे नायब सैनी को बनाया है मुख्यमंत्री।

भाजपा ने पहली बार पंजाबी समाज को दिया प्रतिनिधित्व
हरियाणा में ब्राह्मण, जाट, बिश्नोई, ओबीसी और वैश्य समाज से मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन भाजपा ने पहली बार 2014 में पंजाबी समुदाय से मनोहर लाल खट्‌टर को मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि पंजाबी आबादी हरियाणा में जाट, OBC और अनुसूचित जाति से कम है। मगर पंजाबी वोटरों का शहरी विधानसभा में अच्छा प्रभाव माना जाता है।

इसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटें जीती। भाजपा को इस प्रयोग का फायदा भी हरियाणा में मिला। हरियाणा में गैर जाट वोटर इससे जुड़ा। हरियाणा में भाजपा लगातार 2 बार सत्ता में है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...