Skip to main content

Haryana:सिरसा में पुलिस ने किसानों को मारे धक्के, एक घायल:BJP प्रत्याशी अशोक तंवर की पत्नी का विरोध; रास्ता बदल निकले नेता

 


डबवाली में भाजपा नेताओं को घेरने के लिए खड़े किसान। - Dainik Bhaskar
डबवाली में भाजपा नेताओं को घेरने के लिए खड़े किसान।

हरियाणा के सिरसा में भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। किसानों का आरोप है कि भाजपा की शह पर पुलिस ने किसानों को धक्के मारे। इसमें एक बुजुर्ग किसान को चोट आई है। मंगलवार को भाजपा नेता आदित्य देवीलाल व अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर की डबवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में चुनावी जनसभाएं थी। इसकी भनक लगते ही किसान विरोध में उतर आए।

मंगलवार सुबह किसान में जोगेवाला गांव में एकत्रित हुए। इसके बाद देसूजोधा गांव में भाजपा नेताओं से सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे, लेकिन भाजपा नेता अपना रास्ता बदलकर वहां से चलते बने। देसूजोधा गांव के बाद फुल्लो गांव में भी किसान भाजपा नेताओं से सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे। लेकिन वहां भी भाजपा नेता किसानों के सवालों का जवाब देने के लिए नहीं रुके।

डबवाली क्षेत्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान।
डबवाली क्षेत्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान।

हरियाणा किसान एकता डबवाली के प्रधान मनदीप सिंह देसूजोधा ने कहा की किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किस शहीद हो गए। किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया। हरियाणा के बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिए गए। सड़क पर केले भी लगाई गई। किसान आंदोलन में शाहिद शुभकरण के सिर पर गोली मारकर उसे शहीद कर दिया गया। इन सवालों का जवाब लेने के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन भाजपा नेता किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

किसान गुरपाल सिंह मागेआना, संतोख सिंह खालसा ने कहा कि जब तक भाजपा नेता हमारे सवालों का जवाब नहीं देते तब तक इसी तरह विरोध जारी रहेगा। किसान नेता बालवीर खालसा ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों को रावड़ी पीकर कर सो जाने की सलाह देने वाले आदित्य देवीलाल आज खेतों के रास्ते चलते बने।

इस मौके पर पूर्व प्रधान गुरु प्रेम सिंह, खुशदीप हैबूआना, गुरपाल सिंह मांगेआना, परमजीत चठा, रणजीत,संतोख खालसा, मलकीत सिंह जोगेवाला, गुरदीप भुल्लर, रणजीत फूलो, बोहड मिठड़ी, अमरीक माखा, नछतर सिंह, देवेंद्र मटदादू मौजूद रहे।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...