Skip to main content

Haryana:रोहतक में भाजपा नेता आमने-सामने:पूर्व मंत्री बोले- बूथ कैप्चरिंग नहीं करने देंगे; प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- किसी की जिक्र करने की औकात नहीं

 


रोहतक में लोकसभा कैंडिडेट अरविंद शर्मा के दफ्तर उद्घाटन के मौके पर बोलते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल। - Dainik Bhaskar
रोहतक में लोकसभा कैंडिडेट अरविंद शर्मा के दफ्तर उद्घाटन के मौके पर बोलते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल।

रोहतक में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बूथ कैप्चरिंग को लेकर 2 भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पर किलोई हलके में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनावों में बोगस वोटिंग की गई। इसके बाद मंच पर बोलने आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि किसी की औकात नहीं कि वह बूथ कैंप्चरिंग का जिक्र भी कर सके। दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. अरविंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल


रोहतक में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बूथ कैप्चरिंग को लेकर 2 भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पर किलोई हलके में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनावों में बोगस वोटिंग की गई। इसके बाद मंच पर बोलने आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि किसी की औकात नहीं कि वह बूथ कैंप्चरिंग का जिक्र भी कर सके। दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. अरविंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल

पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा ने कहा कि वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व उनके परिवार को अच्छे से जानते हैं। वे पूर्व सीएम के साथ भी रहे हैं और इनके खिलाफ भी रहा हूं। जब से डॉ. अरविंद शर्मा का भाजपा ने नाम घोषित किया है, तब से पूरे परिवार को जाड़ा चढ़ा हुआ है।

योजनाबद्ध तरिके से की बूथ कैप्चरिंग
कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा ने पूर्व सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने गड़बड़ करके चुनाव जीते हैं। पिछली बार डॉ. अरविंद शर्मा की किलोई हलके से जीत बड़ी होनी थी। मगर, उन्होंने योजनाबद्ध तरिके से बूथ कैप्चर किए। इस बार किसी भी कीमत पर बूथों कैप्चरिंग नहीं करने देंगे और गुंडागर्दी नहीं करनें देंगे। बोगस वोट भी नहीं डालने देंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता

मजबूती से खड़े हैं साथी
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में आपकी सरकार है। माहौल व परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। किसी कि औकात और हिम्मत नहीं जो बूथ कैप्चरिंग या बोगस पोलिंग का जिक्र कर सके। मजबूती से साथी खड़े थे और मजबूती से खड़े हैं। आंख में आंख मिलाकर व छाती के छाती अड़ाकर चुनाव लड़े जाते हैं। हार-जीत मायने नहीं रखती, मायने यह रखती है कि आपने किस क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...