Skip to main content

पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में हरियाणा की 10 पार्टियां निष्क्रिय घोषित, विज की पार्टी भी सूची से बाहर

 


भारतीय चुनाव आयोग ने देश के 2764 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में से 500 नाम हटा दिए हैं। ये वो दल हैं जो लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं या अन्य कोई तकनीकी वजह है। इनमें से 10 हरियाणा के हैं। 

बता दें कि 2009 में भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की विकास परिषद का नाम भी निष्क्रिय (डी-लिस्ट) सूची में है। 1995 में बीजेपी छोड़ने के बाद विज ने यह पार्टी पंजीकृत कराई थी। दिलचस्प है कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के रामपुरा हाउस (रेवाड़ी) के पते पर पंजीकृत हरियाणा इंसाफ कांग्रेस अभी भी सक्रिय दलों में शामिल है। राव 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें लगातार तीसरी बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मिला है। इसी तरह पहले आम आदमी पार्टी और फिर कांग्रेस में लौट चुके पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की ओर से पंजीकृत कराया गया।

राजनीति में दिलचस्पी के लिए मशहूर हरियाणा के 22 में से 19 जिलों में कोई न कोई राजनीतिक पार्टी अमान्यता प्राप्त दल के तौर पर पंजीकृत है। सर्वाधिक 23 का पता गुरुग्राम का है। फरीदाबाद में 13, सोनीपत व रोहतक में 9-9, पानीपत में 8, झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी व करनाल में 5-5, अम्बाला, कुरुक्षेत्र व हिसार में 4-4 दल पंजीकृत हैं।


प्रदेश के इन दलों के नाम सूची से हटाए गए

अखिल भारतीय आजाद लोकहित कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया रक्षा पार्टी, हरियाणा जनता पार्टी, हरियाणा सामाजिक न्याय पार्टी, मातृ भक्ता पार्टी, निस्वार्थ सेवा पार्टी, राजदल हरियाणा, राष्ट्रीय जनहित पार्टी, सामाजिक एकता पार्टी व विकास परिषद।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

हरियाणा में 15 हजार पदों पर सरकारी नौकरी निकली:ग्रुप-C के पद भरे जाएंगे, 5 बोनस नंबर के बिना भर्ती होंगे; क्लर्क की सबसे ज्यादा वैकेंसी

  हरियाणा में सरकारी भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक आरक्षण के आधार पर दिए जाने वाले 5 नंबर के बोनस के बिना ही भर्तियां शुरू कर दी गई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-C के15755 पद के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन के लिए 8 जुलाई लास्ट डेट तय की है। इन पदों में ग्रुप-C के लगभग 2 हजार नए पद शामिल किए गए हैं। पद ग्रुप संख्या 1, 2, 56 और 57 में आते हैं। जिन पदों के लिए अब आवेदन मांगे गए हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा जुलाई में पूरी करने की तैयारी आयोग कर रहा है। आयोग ग्रुप-C के बचे पदों, नए पदों और ग्रुप-D के बचे पदों और नए आने वाले पदों पर सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों के बगैर भर्ती शुरू की है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन अंकों को असंवैधानिक करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले में कोई त्रुटि नहीं बताई है, इसलिए आयोग को हाईकोर्ट के फैसले अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। पहले भी जारी हुआ था विज्ञापन इन पदों के लिए 2018 और 2019 में भी विज्ञापन जारी हुआ था, जब प्रक्रिया चल रही थी तब सरकार ने सीईटी के जरिए ग्रुप-C-D पदो...

Haryana BJP:भाजपा उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ बगावत शुरू हो गई,शेरा का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान; बोले- मनोहर लाल-संजय भाटिया ने संगठन का नाश मारा

  हरियाणा के पानीपत की इसराना विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। यहां से स्थानीय भाजपा नेता सत्यवान शेरा ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट ना मिलने से नाराज सत्यवान ने अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज सोमवार को उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सत्यवान ने कहा, "हम संगठन के लिए कई वर्षों से काम कर रहे हैं। लेकिन, यहां से पार्टी ने राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार को टिकट देकर बाकी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। अब चुनावों में पंवार को वोटों की चोट झेलनी होगी"। बता दें कि कांग्रेस ने यहां से अपने मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। मनोहर और संजय खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते: शेरा सत्यवान शेरा ने कहा, "प्रदेश के संगठन का दो लोगों ने नाश मार दिया है। ये नेता मनोहर लाल और संजय भाटिया हैं। दोनों ही पार्टी में खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते। दोनों अपनी मनमर्जी चलाते हैं। अगर प...

हरियाणा में 11 जिलों के DC पर एक्शन की तैयारी:CM सैनी की ट्रांसफर लिस्ट में 2 कमिश्नर भी; पुलिस रेंज के ADGP-IG बदले जाएंगे

  हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद सूबे की अफसरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अफसरों की लिस्ट तैयार हो रही है। लिस्ट तैयार होने के बाद CM नायब सैनी के साथ चर्चा होगी। इसके बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। CMO के सूत्रों का कहना है कि इस ट्रांसफर लिस्ट में 11 जिलों के DC और 2 कमिश्नरों के नाम हैं। इसके अलावा कुछ विभागों के अध्यक्षों के भी ट्रांसफर किए जाने के आसार हैं। इसके अलावा पुलिस रेंज में तैनात ADGP - IG भी बदले जाएंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में भी एक-दो नए अफसर तैनात कर सकते हैं। इसलिए बदलाव के मूड में CM हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी को लेकर बदलाव की वजह लोकसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। सरकार को इनपुट मिला है कि चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसरों ने सरकार के खिलाफ काम किया है। चर्चा है कि अफसरशाही भी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने व्यवहार में बदलाव कर सकती है। ये अफसर दिल्ली जाने के इच्छुक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर फिलहाल केंद्र जाने वाले हैं। तब तक वह इसी पद पर बने रह सकते हैं। हरियाणा कैडर के 2000 बैच ...