Skip to main content

हरियाणा के लोकसभा उम्मीदवारों पर दिल्ली में मंथन:BJP ने 9 सिटिंग MP के नाम केंद्र को भेजे; कांग्रेस के पैनल में 8 विधायक



दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक करीब 2 घंटे चली। इसमें 20 ऑब्जर्वरों द्वारा प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पेश की गई, जिस पर CM मनोहर लाल सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं ने मंथन किया। इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए गए हैं, अब केंद्रीय नेतृत्व इन नामों पर अपनी अंतिम मुहर लगाएगा।

हरियाणा चुनाव समिति की बैठक में 9 सिटिंग सांसदों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए पैनल में शामिल किए गए हैं। कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत, सिरसा से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल, अशोक तंवर, रोहतक से मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा, ओपी धनखड़, अंबाला से रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का नाम पैनल में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम पैनल में नहीं है, इनके नाम पर फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

चुनाव समिति की मीटिंग में ये रहे शामिल
मीटिंग में मुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, ओपी धनखड़, चौधरी बीरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे। इनके अलावा बैठक में प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और मोहनलाल कौशिक समेत तमाम सदस्य शामिल रहे।

इस मीटिंग के बाद सुधा यादव ने बताया कि सभी नामों पर चर्चा हुई है, अब इसे शाम को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा। चुनाव की डेट घोषित होने तक इन नामों का ऐलान संभव हो पाएगा।

कांग्रेस के पैनल में 8 विधायकों के नाम शामिल
​​​​​​​वहीं, हरियाणा कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद अपने हिस्से की 9 लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। पैनल में 8 विधायकों के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में बुलाई गई मीटिंग में सीएम मनोहर सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।
दिल्ली में बुलाई गई मीटिंग में सीएम मनोहर सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

बजट सत्र के बाद CM हो गए दिल्ली रवाना
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रांतीय संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के साथ मुलाकात की। इसके बाद तय किया गया कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक बुलाई जाए।

हरियाणा भाजपा कर रही ये चुनावी तैयारियां
हरियाणा में भाजपा इलेक्शन मोड में चल रही है। रोहतक भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने संकल्प पत्र को लेकर लोगों द्वारा सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया है, जिस पर आम लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।

रोहतक और गुरुग्राम में पार्टी के नेता लगातार मंथन कर रहे हैं। दो दिन में अब तक लगभग 12 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है, इसके बाद अब दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का नाम सिरसा और अंबाला दोनों लोकसभा सीटों के पैनल में रखा गया है। जबकि, वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की अपनी इच्छा जता चुकी हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का नाम सिरसा और अंबाला दोनों लोकसभा सीटों के पैनल में रखा गया है। जबकि, वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की अपनी इच्छा जता चुकी हैं।

कांग्रेस ने तैयार किया नामों का पैनल
रोहतक लोकसभा सीट से सिर्फ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम पैनल में शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का नाम सिरसा और अंबाला दोनों लोकसभा सीटों के पैनल में रखा गया है। सोनीपत लोकसभा सीट से विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र सिंह दहिया, विधायक सुभाष देसवाल गांगोली, विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व विधायक परमिंदर दल के नाम पैनल में बताए जा रहे हैं।

पैनल में इन दिग्गजों के भी नाम
अंबाला लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा , विधायक वरुण मुलाना, बृजपाल छप्पर और प्रदीप नरवाल के नाम पैनल में बताए जाते हैं। हिसार लोकसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह के बेटे गौरव संपत, रिटायर्ड IAS चंद्रप्रकाश, पूर्व MLA राम निवास घोडेला और उद्योगपति अशोक गोयल मंगालीवाला का नाम चल रहा है।

करनाल लोकसभा सीट के लिए पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा, पानीपत के बुल्ले शाह, पूर्व सीपीएस पंडित जिले राम शर्मा, जोगेंद्र चौहान और पराग गाबा के नाम पैनल में बताए जाते हैं।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...