Skip to main content

हरियाणा के शिक्षा मंत्री का VIDEO वायरल:1 लाख 76 हजार 676 पढ़ने में अटक गए कंवरपाल गुर्जर, 3 बार की कोशिश बेकार गई



हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का आंकड़ा सही से न पढ़ पाने का वीडियो विधानसभा की कार्यवाही के दौरान का है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर एक 6 अंकों का एक आंकड़ा सही ढंग से नहीं पढ़ पाए। यह आंकड़ा 1 लाख 76 हजार 676 बताया जा रहा है, जिसे पढ़ने में मंत्री अटक गए। उन्होंने 3 बार इसे पढ़ने की कोशिश की लेकिन सही नहीं बोल सके।


हरियाणा27 मिनट पहले
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का आंकड़ा सही से न पढ़ पाने का वीडियो विधानसभा की कार्यवाही के दौरान का है। - Dainik Bhaskar
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का आंकड़ा सही से न पढ़ पाने का वीडियो विधानसभा की कार्यवाही के दौरान का है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर एक 6 अंकों का एक आंकड़ा सही ढंग से नहीं पढ़ पाए। यह आंकड़ा 1 लाख 76 हजार 676 बताया जा रहा है, जिसे पढ़ने में मंत्री अटक गए। उन्होंने 3 बार इसे पढ़ने की कोशिश की लेकिन सही नहीं बोल सके।

ADVERTISEMENT

उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके हरियाणा विधानसभा में कार्रवाई के समय का है। जिस पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं कि साधारण नौकरी के लिए भी गणित से जुड़ी योग्यता देखी जाती है लेकिन शायद मंत्री बनने के लिए यह सब नहीं चाहिए..।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
इसमें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर विधानसभा में बोल रहे हैं। वह कहते हैं- '' शिक्षा विभाग द्वारा कुल 1 लाख 76.... नहीं 10 हजार 700..(फिर कुछ देर चुप रहकर कागज पर लिखा आंकड़ा देखते हुए)... 1 लाख 76 हजार ...(इसके बाद वह फिर कागज देखते हुए चुप हो जाते हैं, जिसके बाद स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सही आंकड़ा बताते हैं).. जिसके बाद मंत्री कहते हैं... 1 लाख 7 हजार 636.84 करोड़ रुपए का उपयोग किया गया है।

CM और पूर्व CM की शायरी का वीडियो भी चर्चा में रहा

विधानसभा सत्र में सीएम मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शायरी का वीडियो पिछले दिनों चर्चा में रहा था।
विधानसभा सत्र में सीएम मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शायरी का वीडियो पिछले दिनों चर्चा में रहा था।

इससे पहले CM मनोहर लाल खट्‌टर और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की शायरी के मुकाबले का वीडियो खूब चर्चा में रहा। जहां दोनों ने एक-दूसरे को शायरी के जरिए जवाब दिया। इसकी शुरुआत करते हुए CM मनोहर लाल ने कहा- '' कांग्रेस की हालत इस समय ऐसी हो गई है कि अंदर गए तो पूड़ी खत्म, बाहर आए तो चप्पल गायब'',।

इसके जवाब में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- ''जब दिल में इतना दर्द है, तो हंसते क्यों हो? अरे हर रोज मेरा दिन रात नाम जपते क्यों हो? कभी पुराने अखबार उठाकर पढ़ना, पता चलेगा सारे मुजरिम मेरे नाम से डरते क्यों हैं। इसके जवाब में CM मनोहर लाल ने कहा-''हसरतें पूरी न हों तो न सही, पर ख्वाब देखना आपके लिए गुनाह तो नहीं।''

CM की गीता पर हाथ रख कसम का वीडियो भी वायरल हुआ

सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने विधानसभा सत्र में गीता पर हाथ रख कसम खाई थी कि वह भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे।
सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने विधानसभा सत्र में गीता पर हाथ रख कसम खाई थी कि वह भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे।

CM मनोहर लाल के हरियाणा विधानसभा में गीता पर हाथ रखकर कसम खाने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ। असल में सीएम मनोहर सरकारी नौकरी के बारे में बता रहे थे। तब एक कांग्रेस MLA ने सवाल उठाए कि नौकरियों में भ्रष्टाचार हुआ है। CM ने जेब से श्रीमदभगवत गीता निकाली और हाथ रखकर कसम खाते हुए बोले- '' जो भी अधिकारी भर्ती में भ्रष्टाचार करता पाया गया, उसे तुरंत बर्खास्त कर दूंगा''।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...