Skip to main content

LIVEहरियाणा विधानसभा में सुरक्षा चूक:संदीप सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट केस दर्ज कराने वाली कोच ने सदन में घुसने की कोशिश की



हरियाणा विधानसभा में घुसने की कोशिश करने वाली जूनियर महिला कोच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लोकसभा के बाद हरियाणा विधानसभा में सुरक्षा चूक हुई है। मंगलवार को राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सचिवालय का पास बनवाकर विधानसभा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी कोच पुलिस की हिरासत में ही है। महिला कोच की ओर से लगातार राज्यमंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

लोकसभा सुरक्षा चूक के बाद इस बार हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा को थ्री लेयर किया गया था।
लोकसभा सुरक्षा चूक के बाद इस बार हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा को थ्री लेयर किया गया था।

ये है पूरा मामला
मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे जूनियर महिला कोच सचिवालय का पास लेकर वहां पहुंची थी। चूंकि सचिवालय का गेट और विधानसभा का एंट्री गेट पास-पास हैं, इसका फायदा उठाते हुए कोच ने विधानसभा गेट से परिसर में घुसने का प्रयास किया। महिला कोच की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी हरकत में आए और कोच को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस की तरफ से कोच के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।


चंडीगढ़एक मिनट पहले
हरियाणा विधानसभा में घुसने की कोशिश करने वाली जूनियर महिला कोच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। - Dainik Bhaskar
हरियाणा विधानसभा में घुसने की कोशिश करने वाली जूनियर महिला कोच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी कोच पुलिस की हिरासत में ही है। महिला कोच की ओर से लगातार राज्यमंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

लोकसभा सुरक्षा चूक के बाद इस बार हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा को थ्री लेयर किया गया था।
लोकसभा सुरक्षा चूक के बाद इस बार हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा को थ्री लेयर किया गया था।

ये है पूरा मामला
मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे जूनियर महिला कोच सचिवालय का पास लेकर वहां पहुंची थी। चूंकि सचिवालय का गेट और विधानसभा का एंट्री गेट पास-पास हैं, इसका फायदा उठाते हुए कोच ने विधानसभा गेट से परिसर में घुसने का प्रयास किया। महिला कोच की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी हरकत में आए और कोच को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस की तरफ से कोच के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

कोच ने 2022 में चंडीगढ़ पुलिस को दी थी शिकायत
26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन-उत्पीड़न सहित अन्य आरोप के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। जांच के बाद 31 दिसंबर की रात 11 बजे सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इसके बाद डीएसपी ईस्ट पलक गोयल के सुपरविजन में मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई। SIT की जांच के बाद संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 भी जोड़ी दी थी।

मंत्री संदीप पर जूनियर महिला कोच लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
मंत्री संदीप पर जूनियर महिला कोच लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

सीएम ने ले लिया था खेल विभाग
मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगने के बाद सीएम मनोहर लाल ने खेल विभाग अपने पास रख लिया था। इसके बाद से ही सीएम खेल विभाग से संबंधित सभी कार्य देख रहे हैं।

पुलिस सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में चार्जशीट कर चुकी पेश
मामले में 4 महीने पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 8 महीने बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। चार्जशीट में पुलिस ने मंत्री के खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ की धारा ही लगाई है, जबकि रेप अटेंप्ट सेक्शन की धारा 376 को शामिल नहीं किया है।

​​​​चंडीगढ़ पुलिस ने चार्जशीट में लिखा है कि कोच यौन उत्पीड़न के क्राइम स्पॉट से पहले से ही परिचित थी। पुलिस ने कोच की फटी टी-शर्ट के संबंध में फोरेंसिक रिपोर्ट भी अटैच की है। रिपोर्ट के मुताबिक शर्ट गर्दन पर फटी थी, लेकिन रिपोर्ट इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि यह किसी बल के कारण फटी थी।

महिला कोच को भी विभाग कर चुका सस्पेंड
जूनियर महिला कोच को खेल विभाग निलंबित कर चुका है। इसके साथ खेल विभाग ने महिला कोच के स्टेडियम जाने पर रोक लगा रखी है। इस कारण से महिला कोच अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रही है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...