Skip to main content

Haryana Congress:पूर्व मंत्री और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भिड़े:कुर्सी को लेकर हंगामा; सैलजा बोलीं- देखना पड़ेगा कौन BJP से हाथ मिला रहा



रोहतक में कांग्रेसी नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और किसान कांग्रेस के बादली ब्लॉक के अध्यक्ष बिजेंद्र माजरा आप में भिड़ गए।

रोहतक में कांग्रेस के SRK गुट (कुमारी सैलजा, रणदीप सुरेजवाला और किरण चौधरी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंगामा हो गया। नेताओं के पास बैठने को लेकर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा और किसान कांग्रेस के बादली ब्लॉक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बिजेंद्र माजरा आपस में भिड़ गए। दोनों ही पत्रकार वार्ता में नेताओं के पास बैठने की इच्छा मन में रखे हुए थे।

हालांकि बाद में मामला शांत हो गया और दोनों नेता पत्रकार वार्ता के दौरान सैलजा, सुरजेवाला और किरण के दोनों तरफ बैठे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संदेश यात्रा की जानकारी दी और न्योता दिया।

कांग्रेस संदेश यात्रा में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के शामिल होने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि यात्रा में सभी कांग्रेस नेता शामिल हों। सभी कांग्रेसियों को न्योता है। सच्चे कांग्रेस के सिपाही लड़ाई लड़ेंगे। कहीं न कहीं यह भी देखना पड़ेगा कि हम कहीं एक हाथ से तो भाजपा के साथ हाथ मिलाएं और दूसरी तरफ से कहें कि हम कांग्रेस या लोगों की लड़ाई लड़ें। ऐसा तो नहीं हो सकता। यह देखना पड़ेगा कि कौन भाजपा के साथ हाथ मिला रहा है।

रोहतक में पत्रकार वार्ता करते हुए कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी
रोहतक में पत्रकार वार्ता करते हुए कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी

सैलजा बोलीं- हुड्‌डा सीएम का चेहरा नहीं

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा को सीएम का चेहरा होने की बात पर कुमारी सैलजा ने कहा कि जो लोग उनके समर्थक हैं, वो उनको CM बना देते हैं। सब नेताओं के समर्थक उन्हें सीएम बनाते हैं। पार्टी की परंपरा रही है कि सीएम को चुनाव जीतने के बाद घोषित किया जाता है। हां, अगर कहीं सिटिंग सीएम है तो वे पार्टी को लीड जरूर करता है। पार्टी फैसला करती है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन उपमुख्यमंत्री।

संगठन नहीं बनाने का मलाल मन में
कुमारी सैलजा ने कहा कि वे अध्यक्ष रहते हुए संगठन नहीं बना पाई इसका उनके मन में मलाल है। संगठन नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। कुछ लोग हैं, जिनके पास पद हैं, लेकिन कितने वर्कर हैं, जिनको पहचान नहीं मिली। फिर भी वे कांग्रेस से जुड़े हैं। जिनका पहचान मिलनी चाहिए थी वह नहीं दे पाए, यह कमी रही है। वे पहले लोकसभा की 10 की 10 सीट जीतने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा कि मिलकर चलना व मिलकर चलाना किसकी बनती है।

सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों की हालत खराब है। हर जगह सड़कों की बदहाली है। मुख्यमंत्री ने 1700 से ज्यादा वादे किए, जिनमें से करीब 70 ही बड़ी मुश्किल से पूरे हुए है। यह जुमलों की सरकार है। जनता जुमले सुनकर तंग आ चुकी है। हर वर्ग सरकार से तंग है और सड़क पर आने को मजबूर है। भाजपा केवल बड़े-बड़े भाषण देने वाली पार्टी है।

रोहतक में पहुंचे रणदीप सुरजेवाला कार्यकर्ताओं से मिलते हुए
रोहतक में पहुंचे रणदीप सुरजेवाला कार्यकर्ताओं से मिलते हुए

तीन राज्यों में जीत का मतलब संसद पर ताला लगाना नहीं

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रजातंत्र में जनमत सबसे बड़ा है। जिसे सभी को स्वीकारना पड़ेगा। तीन राज्यों में जीत का मतलब संसद पर ताला लगाना हो सकता है क्या?। अगर एक चुनाव में हम कामयाब हो पाए तो यह मतलब नहीं है कि वे लोगों का प्रहरी बनना बंद कर दे। अगर कांग्रेस का संदेश लोगों तक ले जाने में कोई कमी रही है तो उसको और बेहतर करेंगे तथा लोगों तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस संदेश यात्रा का उद्देश्य भी यही है।

सुरजेवाला बोले- पार्टी को मजबूत करने का सबका तरीका अलग
सुरजेवाला ने गुटबाजी पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कांग्रेस को मजबूत करने का अलग-अलग तरीका है। सभी लोग एक जगह इकट्‌ठे हो यह जरूरी नहीं और यह संभव भी नहीं। भाजपा के एक सांसद के माध्यम से पास बनवाकर संसद में प्रवेश किया और हमला किया। सवाल यह है कि इस सुरक्षा की आवाज उठाने पर सांसदों को निलंबित करना गलत है। आजादी के बाद आज तक इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित नहीं किया गया।

सैलजा बोलीं- विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा
विधानसभा का चुनाव लड़ने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है। हालांकि जो पार्टी फैसला करेगी, वहीं सर्वमान्य होगा। अगर पार्टी लोकसभा का कहेगी तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा द्वारा प्रदेश में 4 डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर कहा कि पार्टी किसी के घर की बपौती नहीं हैं। यह नहीं हो सकता, पार्टी फैसला करती है। जो भी बात होती है तो वह हाईकमान फैसला करता है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...