Skip to main content

Haryana: फाइलों की पेंडेंसी में विज सबसे आगे:300 दिनों से विभागों की 2 हजार फाइलें लंबित; CM-डिप्टी सीएम के विभागों का भी यही हाल



हरियाणा में फाइलों के निपटाने की दर काफी निराशाजनक बनी हुई है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सरकार के मुखिया और अहम विभागों को संभालने वाले सीएम, डिप्टी सीएम और गृहमंत्री इसमें सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के विभागों में 300 दिनों से अधिक समय से लंबित 7,300 से अधिक फाइलों में से 54 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है।

एक्सेस किए गए डेटा से पता चला है कि खट्टर और विज के पास मौजूद विभागों में 4 हजार से अधिक फाइलें पेंडिंग हैं। इसके बाद डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के विभागों में 1,200 से अधिक फाइलें पेंडिंग हैं।

अनिल विज के गृह विभाग में 660 फाइलें पेंडिंग
अनिल विज के स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक 850 फाइलें लंबित हैं। इसके बाद खट्टर के वित्त विभाग में 835 फाइलें लंबित हैं। विज के गृह विभाग में 660 फाइलें लंबित हैं, जबकि उनके चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान विभाग में 506 फाइलें लंबित हैं। हरियाणा सरकार के पास कुल 11,200 से अधिक फाइलें लंबित हैं, जिनमें से 7,300 से अधिक कम से कम 300 दिनों की अवधि से लंबित हैं।

इन विभागों में है ज्यादा पेंडिंग फाइलें
आंकड़ों से पता चलता है कि CM मनोहर लाल के पास जिन विभागों की फाइलें लंबित हैं, उनमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (512) और सिंचाई (568) शामिल हैं। इसी तरह चौटाला के पास जो विभाग हैं, उनमें राजस्व और आपदा प्रबंधन (301), लोक निर्माण विभाग (401), नागरिक उड्डयन (121), खाद्य और नागरिक आपूर्ति (160) और उद्योग (232) शामिल हैं। सरकार के पास 11,200 फाइलें लंबित हैं।

CM ने 15 दिन में निपटाने के दिए निर्देश
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने अब प्रशासनिक सचिवों को फाइलों के निपटान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरे संज्ञान में यह मामला है। लापरवाही के कारण कई फाइलें विभागों में लंबित हैं, जिनमें से कुछ एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। सभी प्रशासनिक सचिवों को लंबित फाइलों की जांच करने के लिए कहा गया है। साथ ही 15 दिनों में पेंडिंग फाइलों को निपटाने की हिदायत दी गई है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...