Skip to main content

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे:हरियाणा के मुख्यमंत्री पर बोले- उन्हें पता ही नहीं कि घर-परिवार क्या होता है



हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अपशब्द कहे हैं। उन्होंने शनिवार 23 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान एक विवादित बयान दिया। उदयभान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि घर-परिवार क्या होता है।

चौधरी उदयभान से पानीपत में हुई गैंगरेप की घटना और महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके बाद उदयभान ने ये विवादित बयान दिया है।

उदयभान के इस बयान पर हरियाणा CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा- ''परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार मानता हूँ। कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देंगे...''।

वहीं उदयभान ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उदयभान ने कहा-''मैं अपने बयान पर कायम हूं। उनको अगर कुछ गलत लगता है तो कोर्ट में जाएं, FIR करें''

हरियाणा BJP प्रभारी बोले- ये है राहुल की मोहब्बत की दुकान?
वहीं भाजपा के नेता अब उदयभान के बहाने कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। हरियाणा भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान?।

त्रिपुरा के पूर्व CM ने उदयभान के बयान का VIDEO भी पोस्ट किया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस बयान पर मांफी मांगने को कहा है।

हरियाणा BJP प्रभारी बोले- ये है राहुल की मोहब्बत की दुकान?
वहीं भाजपा के नेता अब उदयभान के बहाने कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। हरियाणा भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान?।

त्रिपुरा के पूर्व CM ने उदयभान के बयान का VIDEO भी पोस्ट किया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस बयान पर मांफी मांगने को कहा है

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- आपत्तिजनक और निंदनीय भाषा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा-'' ये महानुभाव हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर इनकी नफरती भाषा सुनिए... मोहब्बत की तथाकथित दुकान चलाने वाले राहुल गांधी के खास सिपहसालार हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान की यह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय भाषा कांग्रेस पार्टी की घृणित मानसिकता को दर्शाता है।''

हरियाणा स्पीकर ने की गिरफ्तारी की मांग

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो संवैधानिक पदों की गरिमा का पता है और न ही उन्हें भाषा की मर्यादा का ज्ञान है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब जनता के बीच अप्रसांगिक हो चुके हैं और वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार की ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।

यमुनानगर में कांग्रेस नेता के घर गए थे उदयभान
उदयभान यमुनानगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजन शर्मा के निवास पर गए थे। वहां इंडिया गठबंधन में इनेलो के शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) हरियाणा में सहारा ढूंढ रहा है।

उदयभान ने ये भी कहा कि इनेलो भाजपा की टीम है, उसकी सहयोगी है। वह कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। इंडिया गठबंधन के कुछ सहयोगी दल इनेलो को शामिल करना चाहते हैं। हरियाणा कांग्रेस अपने नेतृत्व को जमीनी हकीकत से अवगत कराएगी कि इनेलो का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। इसके बावजूद नेतृत्व अगर चाहेगा तो उनका फैसला सिर माथे होगा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...