Skip to main content

बिल्डिंग प्लान पर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर, रियल एस्टेट कंपनी पर FIR की सिफारिश


गुरुग्राम: बिल्डिंग प्लान पर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर, रियल एस्टेट कंपनी माहिरा ग्रुप पर FIR की सिफारिश

गुरुग्राम: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट (TCP) गुरुग्राम ने फर्जी बिल्डिंग प्लान तैयार करने के आरोप में माहिरा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। ये एफआईआर इस रियल एस्टेट कंपनी के एमडी, डायरेक्टर, आर्किटेक्ट्स आदि के खिलाफ करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ इस रियल एस्टेट कंपनी या इसकी सहयोगी कंपनियों या इसके डायरेक्टर्स को नया लाइसेंस और किसी भी तरह की मंजूरी देने पर रोक लगा दी है।

क्या है मामला

TCP ने इस रियल एस्टेट कंपनी को गुरुग्राम-पटौदी रोड पर सेक्टर-88बी (गांव गढ़ी हरसरू) में अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत 6.675 एकड़ में माहिरा होम्स के नाम से रिहायशी सोसायटी विकसित करने को लेकर लाइसेंस दिया था। पिछले साल 10 मई को इसका बिल्डिंग प्लान मंजूर कर दिया था। इस डिवेलपर ने इस साल इस सोसायटी में मौजूद लाइसेंस एरिया को बढ़ाते हुए 3.40 एकड़ में अतिरिक्त लाइसेंस लिया था। अतिरिक्त जमीन के लाइसेंस का बिल्डिंग प्लान गत 11 अप्रैल को हुई बिल्डिंग प्लान अप्रूवल कमिटी (बीपीएसी) की बैठक में रखा गया था, जिसे अभी मंजूरी नहीं दी गई है। आरोप है कि इस रियल एस्टेट कंपनी ने 10.075 एकड़ के फर्जी बिल्डिंग प्लान तैयार करके गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) में सर्विस प्लान एस्टीमेट की मंजूरी लेने के लिए लगा दिए। बिल्डिंग प्लान पर बीपीएसी सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब जीएमडीए के चीफ इंजीनियर ने सर्विस प्लान एस्टीमेट मंजूर करके टीसीपी डिपार्टमेंट के मुख्यालय में भेज दिए।

फर्जीवाड़े से नाता रहा माहिरा ग्रुप का

आरोप है कि माहिरा ग्रुप ने सेक्टर 63ए, 68, 95, 103 और 104 में माहिरा होम्स के नाम से अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी विकसित करने के लिए लाइसेंस लिया है। इसने साल 2017, 2019, 2020 और 2021 में लिए लाइसेंस में फर्जी दस्तावेज और बैंक गारंटी लगाई। पिछले साल 9 मई को इस रियल एस्टेट ग्रुप को टीसीपी डिपार्टमेंट ने ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसके बावजूद माहिरा ग्रुप ने इस तरह का फर्जीवाड़ा बंद नहीं किया।

माहिरा होम्स, सेक्टर 88 का लाइसेंस किया निलंबित

टीसीपी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल टीएल सत्यप्रकाश ने माहिरा होम्स प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 88बी को लेकर नोटिस जारी किया है। ये लाइसेंस ब्लोसम प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड, वाटिका लिमिटेड और अन्य सहयोगी कंपनियों को 6.675 एकड़ में दिया था। पिछले साल 1 अप्रैल को यह लाइसेंस माहिरा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ट्रांसफर हो गया। माहिरा ग्रुप पर ईडीसी और आईडीसी बकाया होने पर 1.17 एकड़ जमीन को हरसरू तहसील में टीसीपी डिपार्टमेंट के नाम पर मोरगेज रखा गया था।

गुरुग्राम के एसटीपी ने 20 अप्रैल को टीसीपी डिपार्टमेंट के मुख्यालय को बताया था कि इस रियल एस्टेट ग्रुप ने 62.50 करोड़ रुपये का लोन आईएचएफएल से सेक्टर 88बी प्रॉजेक्ट को लेकर लिया है, जिसके चेक बाउंसिंग का मामला जिला अदालत में विचाराधीन है। टीसीपी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल ने इस स्थिति को देखते हुए लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। कंपनी को नोटिस में कहा है कि 7 दिन के अंदर बताया जाए इस प्रॉजेक्ट का लाइसेंस कैंसल क्यों नहीं किया जाए।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...