Skip to main content

Delhi में दो मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट बंद, बॉर्डर सील, जगह-जगह हो रही चेकिंग, पहलवानों की पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट



नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन और पहलवानों की महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आज नई दिल्ली जिला कंट्रोल एरिया की तरह रहेगा। यानी आज इस पूरे इलाके में केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सिविल सर्विसेज का एग्जाम देने वाले उम्मीदवार, नई दिल्ली जिले में रहने वाले लोग, लेबल लगी गाड़ियां और इमरजेंसी गाड़ियों को ही आने दिया जाएगा। बाकी जो इस जिले में नहीं रहते हैं और वे यहां बिना वैलिड पास के उस दिन घूमने-फिरने के लिए अपनी गाड़ियों से आएंगे, उन्हें जिले में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खासतौर से यह प्रतिबंध 28 मई की सुबह 5:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कड़ाई से लागू रहेगा। इसके अलावा पहलवानों के समर्थन में भारी संख्या में खाप पंचायत और किसान भी दिल्ली कूच कर सकते हैं। इसे देखते हुए शनिवार रात को ही दिल्ली पुलिस ने सिंघू और टिकरी बॉर्डर को बड़े पत्थरों के साथ सील किया।

आज किसानों के नई संसद का घेराव करने के ऐलान को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली और यूपी पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात हुए। चेकिंग के बाद वाहनों को निकाला जा रहा है। अभी ट्रैफिक पर असर नहीं है।

दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर एंट्री बंद

दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों के सभी प्रवेश द्वार यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय में इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध हैं।

दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा
नई संसद भवन के उद्घाटन और पहलवानों के पंचायत के ऐलान को देखते हुए दिल्ली से जुड़े सभी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा है। दिल्ली पुलिस सभी वाहनों को चेक कर रही है। इस बीच किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अंबाला में रोका। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारी महिलाएं पहलवानों के'महिला सम्मान महापंचायत' में हिस्सा लेने दिल्ली जा रही थी।

सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक रहेगा बंद
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे, ऐसे में पूरे नई दिल्ली जिले में आम गाड़ियों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। इसमें भी नई दिल्ली जिले में कुछ इलाके ऐसे होंगे जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसमें मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, तालकटोरा गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना गोलचक्कर, अशोक रोड, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, जनपथ, एमएलएनपी गोल चक्कर, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग समेत कुछ अन्य रोड आम गाड़ियों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगी।

Tikri border


किसी भी बाहरी के आने पर रोक
इन मार्ग पर केवल उन्हें ही आने की इजाजत होगी जो इस इलाके में रहते हैं, जिनकी गाड़ियों पर इस इलाके में प्रवेश करने के लिए वैलिड पास लगा होगा, इमरजेंसी गाड़ियां या फिर सिविल सर्विसेज एग्जाम देने वाले वे उम्मीदवार जिनका इस जिले और इलाके में सेंटर होगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोग इस एडवाइजरी के हिसाब से अपनी यात्रा का प्लान बनाएं, ताकि उन्हें परेशान ना होना पड़े।

दिल्ली के सिंघू और टिकरी बॉर्डर को किया गया सील
वहीं पहलवानों ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में जुड़ें। पहलवान संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करेंगे। इसे लेकर खाप पंचायतों ने दिल्ली कूच करने के ऐलान किया है। सुबह से ही दिल्ली के टिकरी और सिंघू बॉर्डर पर पुलिस वाहनों को चेक कर रही है। इधर खाप नेता सुरेंदर सोलंकी ने धमकी दी है कि अगर खाप नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दिल्ली जाने से रोका गया तो ये आंदोलन आक्रोशित हो सकता है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...