Skip to main content

Haryana: पुलिस ने सिपाही पद के लिए तैयार किए नए नियम, उच्च शिक्षा नहीं, ऊंचे-लंबे कद के मिलेंगे अतिरिक्त अंक



हरियाणा पुलिस ने 6 हजार पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती के लिए सिपाही पद के सेवा नियमों और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब सिपाही भर्ती में उच्च शिक्षा के अतिरिक्त अंक नहीं मिलेंगे, बल्कि जो अभ्यर्थी समय से पहले दौड़ पूरी करेंगे और जिनकी लंबाई तय मानदंडों से अधिक है, उनको अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा।

हरियाणा पुलिस के डीजीपी की ओर से इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास डीजीपी की ओर से नए सेवा नियम भेजे जाएंगे, इन पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।



हरियाणा पुलिस की ओर से 5 हजार पुरुष सिपाही और 1 हजार महिला सिपाही पदों को लेकर आयोग को मांग भेजी जा चुकी है। इससे पहले, हरियाणा पुलिस ने सिपाही भर्ती की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अब सीईटी पास अभ्यर्थियों का पहले पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और पीएसटी (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) होगा। यह दोनों टेस्ट पास करने के बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी।

जबकि इससे पहले, इसके विपरीत होता था। पहले लिखित परीक्षा होती थी और बाद में पीएमटी और पीएसटी होता था। इसमें दिक्कत ये आ रही थी कि लिखित परीक्षा में काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे थे, जिनका कद और छाती पूरी नहीं थी।


ऐसे में कम पदों के लिए अधिक आवेदन आते थे और भर्ती प्रक्रिया में समय लगता था। पिछली 5000 की सिपाही भर्ती में भी यही नियम अपनाए गए थे। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा पुलिस ने इन खामियों को सुधारने की कोशिश की है। डीजीपी की ओर से सिपाही पद के लिए नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और मुख्यमंत्री के पास फाइल मंजूर हो चुकी है।

अब वित्त विभाग की अंतिम मुहर लगनी शेष है। इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह का कहना है कि जैसे ही पुलिस की ओर से नए सेवा नियम मिलेंगे, भर्ती को विज्ञापित कर दिया जाएगा। संभावना है कि आगामी माह में इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। सीईटी पास इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

ये होंगे नए नियम
सिपाही बनने के लिए 12वीं कक्षा पास योग्यता है। पहले बीए पास को 4 और एमए पास को 3 अतिरिक्त अंक मिलते थे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई भर्ती में इन अंकों को नहीं दिया जाएगा, बल्कि इनके स्थान पर तय समय से पहले दौड़ पूरी करने पर 2 और निर्धारित लंबाई से अधिक 6 फुट तक के जवानों को 3 अंक दिए जाएंगे। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि सिपाही का अधिकतर काम फील्ड में होता है और उनका मजबूत होना जरूरी है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...