Skip to main content

Rewari: सैनी सभा चुनाव को लेकर झूठे आरोप लगाने वालों को जिला रजिस्ट्रार की जांच में करारा जवाब मिला



तमाम आरोप निकले झूठे, जिला रजिस्ट्रार ने स्टेट रजिस्ट्रार को वापस भेजी फाइल

 हरियाणा/ रेवाड़ी 

सैनी सभा के चुनाव को लेकर झूठे आरोप    लगाने वालों को जिला रजिस्ट्रार की जांच में करारा जवाब मिला है। जिला रजिस्ट्रार की जांच में साफ तौर पर सामने आ गया है कि सैनी सभा के चुनाव में कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ तथा उन्होंने फाइल को वापस स्टेट रजिस्ट्रार को ही लौटा दिया है। इससे सच्चाई की जीत हुई है। 


सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी व पूर्व प्रधान चेतराम सैनी ने बताया कि सैनी सभा के चुनाव में बोगस वोट डलवाने के आरोप लगाए गए थे। हैरानी इस बात की रही कि चुनाव से पूर्व जिस कार्यकारिणी ने वोटिंग सूची बनाई थी, चुनाव में हार हो जाने के बाद उन्हीं लोगों ने मतदाता सूची व वोटों को लेकर आरोप लगाए। मामला स्टेट रजिस्ट्रार के पास था जहां से उसे जिला रजिस्ट्रार के पास भेजा गया। जिला रजिस्ट्रार की जांच में रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि जिनल 11 वोटों को फर्जी तरीके से डालने की बात कही जा रही है उनमें से 6 वोट तो डली ही नहीं। इसके अतिरिक्त केवल एक वोट फर्जी तरीके से डाली गई और वह भी शिकायतकर्ता पार्टी की तरफ से और जिसकी वोट गलत तरीके से डली उसका खुद का भाई पोलिंग एजेंट था। रजिस्ट्रार की जांच में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने की शिकायत शहर थाना और माडल टाउन थाना में दी गई थी। आरटीआइ से मिली सूचना के अनुसार फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने के मामले में शिकायतकर्ता एक भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। 


उन्होंने कहा कि जिला रजिस्ट्रार ने तमाम जांच के बाद अपने निर्णय में कुछ गड़बड़ी करने का प्रयास जरूर किया लेकिन इससे उनकी व विरोधी पार्टी दोनों की ही पोल खुली है। अपने निर्णय में रजिस्ट्रार ने लिखा है कि दोनों पार्टियों ने माना कि फर्जी वोट डली है जबकि ऐसा कोई प्रमाण जिला रजिस्ट्रार के पास नहीं है जो यह साबित कर सके कि दोनों पार्टियां खुद ही फर्जी वोट मान रही है। अगर ऐसा कोई प्रमाण जिला रजिस्ट्रार के पास हो तो वह दिखा सकते हैं। जिला रजिस्ट्रार ने मामले की फाइल स्टेट रजिस्ट्रार को वापस भेजते हुए लिखा है कि सेक्शन चालीस के तहत गर्वर्निंग बाडी पर कार्रवाई करने का अधिकार उनके पास नहीं है। इससे साफ है कि जिला रजिस्ट्रार को पूरे मामले में कहीं कोई खामी मिली ही नहीं है। अगर कोई खामी मिलती ताे सेक्शन 40 के अनुसार कार्रवाई का अधिकार उनके पास भी है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...