Haryana:ADC कार्यालय में उमड़ा लोगों का हुजुम:फैमिली आईडी में गड़बड़ी ने मजदूरों को बनाया लखपति; राशन कार्ड रद होने के आए मैसेज
हरियाणा सरकार भले ही फैमिली आईडी को अपना मिल का पत्थर बता रही हो, लेकिन फैमिली आईडी में इनकम की गड़बड़ी ने आमजन को परेशान कर दिया है। हिसार के लघु सचिवालय में शुक्रवार को परिवार पहचान पत्र में करेक्शन कराने आए लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। हालात यह हो गए कि जो लोग सुबह 9 बजे लाइन में लगे थे, उनका नंबर दोपहर 2 बजे तक नहीं आ पाया। लोगों के पास बीपीएल के लिए अपात्र होने के मैसेज फोन पर आए तो आए तो वे एडीसी आफिस में उनकी भीड़ लग गई।
हरियाणा में मजदूरी करने वाला ही अगर 8 लाख रुपए कमाने लगे तो सोचिए कितनी जल्द प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। भले ही ऐसा अभी न हो लेकिन फैमिली आईडी में कई परिवारों के साथ ऐसा हो रहा है। हिसार के गांव बाड़ो ब्राह्मण के रमेश की इनकम 8 लाख तक दिखाई गई है। वो मजदूर होते हुए तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित हो गया है। अब वह फैमिली आईडी में इनकम को ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहा है।
ऐसा ही मामला हिसार की राखी रानी का है। इनकम तो 1 लाख है, लेकिन कैटेगरी में उसे शापकीपर और बिज़नैसमैन दिखाया गया है। अब वो भी इसे ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रही है। हिसार के एडीसी आफिस में बने फैमिली आइडी से संबंधित क्रिड सेक्शन का रुख किया, मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग तो दफ्तर के अंदर ही दाखिल हो गए।
आज अचानक कुछ लोगों के पास फैमिली आईडी की इनकम के कारण बीपीएल अपात्र होने का टैक्स्ट मैसेज भी आया, जिसके बाद भी लोग परेशान हो गए। लोग अपनी इनकम ठीक करवाने हिसार के लघु सचिवालय पहुंचे। कार्यालय में पहुंच रहे लोगों की अधिकतर दिक्कत फैमली आईडी में इनकम ज्यादा दिखाई गई है। जिसे ठीक करवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे है।



Comments
Post a Comment