निकाय मंत्री कमल गुप्ता वर्करों से मिलते हुए
हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने शुक्रवार को हिसार में पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी। इससे पहले पार्टी वर्करों ने पीएम नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक पार्टी वर्करों और आम पब्लिक की शिकायतें सुनी।
मंत्री के पास जन्म प्रमाण पत्र, सड़कें और रिजल्ट घोषित करवाने की समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। मंत्री ने इनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन किया। वहीं मंत्री ट्रांसफर नोट आने पर नाराज हो गए और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे ये न लेकर आए, इससे मूड खराब होता है।
मंत्री ने ट्रांसफर नोट लेकर आने वाले वर्करों और लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे ये काम न लेकर आएं। इससे कोई फायदा नहीं है। यह संभव नहीं होता। मेरे मकहमें में भी दिक्कत रहती है।
मंत्री ने ट्रांसफर नोट लेकर आने वाले वर्करों और लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे ये काम न लेकर आएं। इससे कोई फायदा नहीं है। यह संभव नहीं होता। मेरे मकहमें में भी दिक्कत रहती है।
मुझे दोबारा ट्रांसफर के लिए मत कहना
कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मुझे दोबारा ट्रांसफर के लिए मत कहना। यह आपका काम नहीं है। एडमिनिस्ट्रेशन का काम आपका नहीं है। वह हम देंखेंगे। मूड खराब होता है जब आप लोग ट्रांसफर नोट लेकर आ जाते हैं। मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर नहीं होगी।



Comments
Post a Comment