Skip to main content

Gurugram News: गुरुग्राम के चौमा रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, दिल्ली आना-जाना होगा और आसान


   फोटो सोशल मीडिया

गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर गुरुग्राम के चौमा गांव स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनेगा। प्रोजेक्ट पर 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आधी रकम भारतीय रेलवे की ओर से दी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Shehri Vikas Pradhikaran) ने इस ओवरब्रिज के लिए पहले प्रस्ताव तैयार किया था। उस समय रेलवे ने रकम देने से मना कर दिया था। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) नए सिरे से प्रोजेक्ट को तैयार कर रेलवे मंत्रालय को भेजा तो वहां से अनुमति मिल गई है।

ट्रेनों के आवागमन से अक्सर बंद रहता है फाटक

बता दें कि गुरुग्राम से दिल्ली के नजफगढ़ तथा गुरुग्राम में रेलवे लाइन की दूसरी ओर विकसित तथा गांवों में आने-जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। रोजाना डेढ़ लाख से अधिक लोगों का आना-जाना होता है। दिल्ली अथवा रेवाड़ी की ओर से इस रेल मार्ग पर हर 20 मिनट में ट्रेन और मालगाड़ी आती-जाती है, जिसके चलते चौमा फाटक बंद होता है। दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहनों की कतार लग जाती है। एक साल में 15 लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। शहर की मेट्रो लाइन के कारण आ रही है बाधा

शहर में हरियाणा मेट्रो भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में मेट्रो की मंजूरी दे दी है। जीएमडीए की कोर प्लानिंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने बात रखी कि रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के साथ से ही मेट्रो भी गुजरेगी। इसके पिलर के लिए भी जगह चाहिए। ओवरब्रिज बनाने के लिए अधिकारियों के पास 40 मीटर जगह है। 30 मीटर जगह में ओवरब्रिज बनना है। बैठक में चर्चा के बाद तय हुआ कि एक तरफ तीन मीटर सर्विस लेन तथा एक तरफ सात मीटर सर्विस लेन बना दी जाए। प्रस्तावित मेट्रो के पिलर सात मीटर सर्विस रोड पर आ जाएंगे। मेट्रो के पिलर के लिए केवल दो मीटर जगह चाहिए। पांच मीटर जगह सर्विस लेन के लिए बच जाएगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...