Skip to main content

Delhi MCD Polls 2022: एमसीडी चुनाव में मतदान से पहले नेताओं का दलबदल जारी, AAP के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन



Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नेताओं का दलबदलना जारी है. अक्सर चुनावी तारीख घोषित होने के बाद अथवा टिकट बंटवारे के समय नेताओं की एक दूसरे के दलों में आने जाने की खबरें हम देखते हैं, लेकिन इस बार एमसीडी चुनाव में मतदान की तारीख पास आने पर भी यह सिलसिला नहीं रुक रहा है. भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. वहीं इस चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही आप पर बीजेपी के बागी नेता भरोसा कर रहे हैं. अब देखना होगा कि ये बागी नेता अंतिम समय में दूसरे दलों का दामन थाम कर पार्टी में कितनी जान फूंक पाते हैं.


AAP के 200 कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

जहां रविवार के दिन पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. प्रचार के लिए शीर्ष नेता मैदान में उतरे. वहीं पार्टियों की एक दूसरे में सेंधमारी भी जारी रही. आम आदमी पार्टी के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. जिसमें संगठन मंत्री अजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, आम आदमी पार्टी के किराएदार विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के लिए पूरे तन मन से समर्पित रहने के लिए शुभकामनाएं दी.


अंतिम समय में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष कि AAP में एंट्री


दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही आप की भी सेंधमारी जारी है. गोविंदपुर क्षेत्र के बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष हरिकिशन रैकवार सहित लगभग दर्जन भर कार्यकर्ता आप में शामिल हुए. इस दौरान कालकाजी से आप विधायक आतिशी मार्लेना ने टोपी और पटका पहना कर उन सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया. आप विधायक आतिशी ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप में इनका स्वागत है और इन कार्यकर्ताओं को AAP में ही उम्मीद की किरण नजर आ रही है. हमें पूरा भरोसा है कि ये कार्यकर्ता पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...