Skip to main content

हरियाणा की सड़क पर दौड़ने वाली गाड़ियों पर लगेगा 'ग्रीन टैक्स'! जानें मनोहरलाल खट्टर सरकार की क्या है तैयारी



चंडीगढ़: हरियाणा में परिवहन वाहनों पर अब 'ग्रीन टैक्स' लगाया जाएगा। परिवहन विभाग इसका प्रारूप तैयार कर चुका है और सैद्धांतिक रूप से सरकार इसकी मंजूरी भी दे चुकी है। ग्रीन टैक्स से जुटाए जाने वाले पैसे का इस्तेमाल सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के उपायों पर खर्च करेगी। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रीन टैक्स पर मुहर लग सकती है।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क इसका प्रारूप तैयार कर चुके है। सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) से इसकी मंजूरी भी ली जा चुकी है। कैबिनेट की मुहर लगते ही इसका नोटिफिकेशन जारी होगा और ग्रीन टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि ग्रीन टैक्स का बोझ आम लोगों पर पड़ेगा। वहीं परिवहन विभाग ने व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी भी तैयार कर ली है। इसे भी मंत्रिमंडल में पास किया जा सकता है।

वेतन-भत्तों से जुड़े कानून में हो सकता है संशोधन

हरियाणा के विधायकों के वेतन-भत्तों से जुड़े कानून में भी संशोधन किया जा सकता है। विधायकों को हलका भत्ता के अलावा उनके ड्राइवरों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होगा। इसके लिए एक्ट के सेक्शन-3डी में बदलाव होगा। जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी नसीम अहमद को एक साल के लिए एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है। उन्हें एथलेटिक्स कोच के रूप में एक साल की एक्सटेंशन दी जाएगी।

यह भी हो सकता है पास
सामाजिक न्याय एवं आर्थिक क्षेत्रों (गैर-पीएसयू) के अनुपालन और राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर केंद्र के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट को लेकर विधानसभा की लोकलेखा समिति की 83वीं रिपोर्ट कैबिनेट में रखी जा सकती है। राजस्व क्षेत्र से जुड़ी रिपोर्ट भी मंत्रिमंडल के सामने रखी जाएगी। विकास एवं पंचायत विभाग के एसडीई को दो वर्षों की एक्सटेंशन देने के लिए पंचायती राज कानून के नियमों में छूट दी जा सकती है। पंचायती राज के ही एसडीई अनूप देशवाल को भी एक साल की एक्सटेंशन मिलेगी।

एचपीएससी करेगा आयुर्वेद चिकित्सकों की भर्ती
प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों, यूनानी चिकित्सा अधिकारियों, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों, आयुर्वेदिक फिजिशियन, यूनानी फिजिशियन एवं रेजीडेंट फिजिशियन के पदों पर भर्ती की तैयारी है। इन पदों की भर्ती हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) को सौंपने की मंजूरी मंत्रिमंडल में दी जा सकती है। राज्य में बड़ी संख्या में ये पद खाली है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...