Skip to main content

Morbi Bridge Collapse: मार्च में 15 साल के लिए दिया गया था मोरबी ब्रिज का कॉन्‍ट्रैक्‍ट...पहली बार 24 घंटे के भीतर मिलेगा मुआवजा



Morbi bridge collapse update: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज गिरने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई मासूम बच्चों की भी जान चली गई. मोरबी हादसे की तस्वीरें देखकर लोग स्तब्ध है. सैकड़ों परिवारों में मातम पसरा है. इस बीच राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. मुआवजा भले ही ऐसे हादसों में हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, इसके बावजूद सही समय पर मिलने वाली मदद परिवारों के बाकी बचे लोगों को ऐसे नाजुक वक्त में आने वाली दूसरी मुसीबतों से बचा लेती है. इस बीच खबर आ रही है कि इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी दुर्घटना के 24 घंटे बीतने से पहले मृतकों के परिवार के खाते में मुआवजे की मदद राशि जमा करा दी जाएगी. 

घायलों को भी मिलेगा मुआवजा

सरकार ने साफ किया है कि मोरबी हादसे में जख्मी और घायल हुए लोगों के परिवार के सदस्यों को भी इसी दौरान मुआवजा दे दिया जाएगा. मोरबी हादसे में प्रभावित हर एक शख्स के खाते में सरकार एक साथ मुआवजे की ये रकम क्रेडिट कर देगी. ताजा जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे तक मृतकों के अधिकांश परिवारों के खातों में सरकारी सहायता राशि हर हाल में जमा हो जाएगी.

इस ब्रिज के संचालन से जुड़ी कुछ बड़ी जानकारी को आपतक पहुंचाने से पहले बताते चलें कि मौत के इस पुल के संचालन के कॉन्ट्रैक्ट की है. जिससे मिली जानकारी के मुताबिक इस ब्रिज के संचालन की जिम्मेदारी एक अनुबंध के तहत 15 साल के लिए यानी मार्च 2022 से 2037 तक मोरबी नगर पालिका (morbi municipality) द्वारा अजंता मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड (Ajanta 

को दी गई थी. इसी अनुबंध के तहत टिकट के दाम बढ़ाने के नियम भी पहले ही तय कर दिए गए थे. जिसके तहत टिकट की कीमत एक साल का वक्त पूरा होने के बाद ही बढ़नी चाहिए थी. उदाहरण के लिए पहले साल 15 रु. दूसरे साल 17, तीसरे साल 19 रु के हिसाब से दाम बढ़ाए जाने थे. कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी यहां देखिए.

contract
(मोरबी प्रशासन के साथ अजंता कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट लेटर)

क्या इस वजह से हुआ हादसा?

इस समझौते में लिखा था कि कंपनी को इस ब्रिज के रखरखाव के लिए 8-12 महीने का वक्त दिया जाना चाहिए था. और यहीं पर इस कंपनी यानी अजंता मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के लोगों से बहुत बड़ी चूक हो गई क्योंकि कंपनी ने केवल 5 महीने में पुल को खोल दिया. आपको बताते चलें कि इस पुल की सफाई और बाकी मेंटिनेंस की जिम्मेदारी इसी प्राइवेट कंपनी को दी गई थी. इन समझौतों पर लंबे मंथन के बाद जनवरी 2020 को फैसला लिया गया. उस अहम बैठक में कलेक्टर कार्यालय अजंता व मोरबी नगर पालिका के जिम्मेदार लोग मौजूद थे. आखिरकार मार्च, 2022 में इस समझौते पर दस्तखत हुए थे.

बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के खोला गया ब्रिज

मोरबी हादसे की जांच के आदेश दिये जा चुके हैं. इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि ब्रिज का संचालन करने वाली कंपनी ने बिना फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल किए इसे जनता के लिए खोल दिया था.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...