Skip to main content

Weather Update : दिल्ली समेत देश के इन हिस्सो में अभी तीन दिन और होगी बारिश, पढ़ें अपने क्षेत्र के मौसम का हाल



नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई अन्य हिस्सों में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई हिस्सों में अगले तीन दिन (24, 25, 26 सितंबर) तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग दिल्ली-एनसीआर में शनिवार, रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते यूपी में नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 26 सितंबर को ये स्कूल खुलेंगे। गुड़गांव में सड़कों पर जलभराव के प्रशासन ने चलते वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी है। 

भारी बारिश के चलते यूपी के 11 जिलों के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बारिश के चलते प्रशासन यूपी के 11 जिलों में पहली से लेकर आठवीं क्लास तक के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने 11 जिलों के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। ये जिले- गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मैनपुरी, सीतापुर, कासगंग, बहराइच और उन्नाव हैं।

देश के इन हिस्सों में है भारी बारिश का अलर्ट

एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) और एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के प्रभाव के तहत 24-25 सितंबर तक उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 25 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों में बारिश की उम्मीद है। 24 से 25 सितंबर से अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का दौरा जारी रहेगा।

देश के इन हिस्सों में है बाढ़ आने का खतरा

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को शाम 5.30 बजे तक एक अचानक बाढ़ का खतरा (FFR) की आशंका जताई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ का खतरा की भविष्यवाणी की है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...