Skip to main content

Maharashtra New CM: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए CM, आज शाम 7:30 बजे होगा शपथग्रहण



Maharashtra CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ी खबर ये है कि महाराष्ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे होंगे. उनका शपथग्रहण आज शाम 7:30 बजे होगा. इसका ऐलान खुद देवेंद्र फडणवीस ने किया.

BJP के समर्थन से बागियों ने बनाई सरकार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने शिंदे गुट और अपने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है. एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री होंगे और बीजेपी उनको समर्थन देगी. 

आज ही होगा नए CM का शपथग्रहण

साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिंदे आज शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बीजेपी उनको समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को शिंदे गुट और बीजेपी विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है. फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को बीजेपी की ओर से बधाई दी. 

शिंदे ने PM मोदी का जताया आभार

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब के सिद्धांतों और हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने के लिए हमने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था. अब महाराष्ट्र और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया जाएगा. उन्होंने सीएम पद ऑफर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया. शिंदे ने कहा कि हम लोग महाराष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि संख्याबल को देखते हुए अगर चाहते तो फडणवीस अपने पास भी मुख्यमंत्री का पद रख सकते थे. 

ठाकरे पर बरसे फडणवीस

राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार को जमकर कोसा. उन्‍होंने कहा कि इस सरकार में ना तो कोई घटी थी और ना ही कोई काम दिखाई पड़ रहा था जो काम पहले से शुरू किए गए थे सिर्फ उन्हीं को धीरे-धीरे पूरा करने की कोशिश कर रही थी



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...