Skip to main content

JJP Candidate List : नगर निकाय चुनाव के लिए जेजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

 


हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पहलकदमी करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नगरपरिषद के चेयरमैन पद के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ये घोषणा उन्होंने मंगलवार को बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में मीडिया के समक्ष की। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढा मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जिन नामों की घोषणा की उनमें बहादुरगढ़ से कविता राठी पत्नी प्रवीण राठी, उचाना से अनिल शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, घरोंडा से विनोदपाल पुत्र सुभाष चंद्र, चीका से रेखा रानी पत्नी रणधीर सिंह, जींद से रजनी अरोड़ा पत्नी हरीश अरोड़ा, भिवानी से शमां मान पत्नी देवेंद्र मान, शाहबाद से गुलशन क्वात्रा पुत्र रामप्रकाश व नारनौल से कमलेश सैनी पत्नी रघुवीर सैनी शामिल हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बहुत जल्द शेष उम्मीदवारों के नाम भी जेजेपी घोषित करेगी और उनके प्रचार प्रसार का जिम्मा जेजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी संभालेंगे। भाजपा जजपा गठबंधन होने के बावजूद निकाय चुनावों में दोनों राजनीतिक दलों की ओर से अलग अलग प्रत्याशी उतारने के सवाल पर डॉ. चौटाला ने कहा कि जेजेपी आज भी पूरी ईमानदारी से अपना गठबंधन धर्म निभा रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को अपने उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णय लेने की आजादी है। उन्होंने कहा कि

बेशक विपक्षी दल भाजपा जजपा गठबंधन को महज 15 दिनों का गठबंधन बताते थे मगर वे साफ करना चाहते हैं कि दोनों दलों का गठबंधन विधानसभा में पूरे पांच साल चलेगा। इस दौरान डॉ. अजय चौटाला ने राज्यसभा के लिए हरियाणा से तीसरे उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पुत्र कार्तिक शर्मा को भी जेजेपी की ओर से समर्थन देने की बात कही गई। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मर्यादा में रहकर अपने अपने उम्मीदवारों के लिए वोटों की अपील करें। हाल ही में ओढां में भाजपा की प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा नशे पर जताई गई चिंता को वाजिब ठहराते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि ये सामाजिक बुराई है और इसे सभी मिलकर ही दूर कर सकते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी पर डॉ. चौटाला ने कहा कि आप ने जो घोषणाएं पंजाब में की थी, अभी तक उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया है और आने वाले 6 महीने में ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि आप केवल घोषणाओं में भरोसा करती है। डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...