Skip to main content

Haryana Rajyasabha: कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार ने भरा नामांकन, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे के भी नामांकन भरने की चर्चा

 


हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन और भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार ने पर्चा भरा। माकन के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। अजय माकन के नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस की पूरी तैयारी है। पार्टी में कोई भितरघात नहीं है। तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं है। 

हुड्डा ने कहा कि 2016 के चुनाव में क्या हुआ था, सभी जानते हैं। चुनाव आयोग उससे बचने के लिए एहतियात बरत रहा है। वहीं अजय माकन ने कहा कि मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। चिंता तो भाजपा को करनी चाहिए। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने दावा किया कि हम चुनाव जीतेंगे। कुलदीप बिश्नोई का वोट निश्चित ही माकन को पड़ेगा। हुड्डा ने भी दावा किया कि 30 विधायकों में भी जीत सकते हैं।

कांग्रेस ने पार्टी चिन्ह पर निकाय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। हुड्डा, बंसल व उदयभान समिति की रिपोर्ट के बाद हाईकमान ने निर्णय लिया। अधिकतर विधायकों ने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था।


वहीं भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार के साथ सीएम मनोहर लाल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कृष्ण लाल पंवार के पर्चा दाखिल करने के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पर्चा भरना सबका अधिकार है। शाम तक क्या स्थिति बनती है, देखेंगे। तीसरा पर्चा आने पर 10 जून को मतदान होगा। निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा। 
 
वहीं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार पर विरोध जारी है। राज्यसभा में कांग्रेस की ओर से अजय माकन को भेजने पर कैप्टन अजय यादव ने सवाल उठाए और कहा कि दस सीटों में से किसी भी राज्य से कुमारी सैलजा का भी हक बनता था।
निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय के भी पर्चा भरने की सूचना है। कार्तिकेय के मैदान में आने से मुकाबला रोचक होगा। कार्तिकेय ने जजपा से समर्थन मांगा है। ऐसे में मतदान के दौरान बड़ा उलटफेर होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।  कार्तिकेय के प्रस्तावकों में जजपा व निर्दलीय विधायक शामिल हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन का गणित गड़बड़ाने के आसार बन गए हैं। कार्तिकेय को 26 से 27 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है। 


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...