Skip to main content

Kinder Joy के प्रोडक्ट खाने से दुनिया में फैल रही बीमारी, शिकायत के बाद कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला

 


दुनिया भर के बच्चों में Kinder joy के प्रोडक्ट बहुत लोकप्रिय हैं. इन उत्पादों को बनाने वाली कंपनी Ferrero ने अपने एक प्रोडक्ट को स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित न पाए जाने पर बाजार से वापस लेने का निर्णय लिया है. 

दरअसल UK की खाद्य सुरक्षा एजेंसी FSA ने उपभोक्ताओं को किंडर ब्रांड के कुछ उत्पादों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है. FSA ने किंडर के खाद्य उत्पादों और साल्मोनेला संक्रमण फैलने के बीच संबध होने की आशंका जताई है.   

UK की खाद्य सुरक्षा एजेंसी FSA ने किया आगाह 

UKHSA और यूरोप की कुछ अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों की जांच में पाया गया है कि कंपनी के प्रोडक्ट और UK में फैलने वाले साल्मोनेला संक्रमण के बीच कोई संबध है. इस संबध में Ferrero कंपनी ने सावधानी के तौर पर अपने प्रोडक्ट को वापस लिया और जांच शुरू कर दी. वापस लिए जाने वाला प्रोडक्ट एक ही फैक्टरी में बना है और किंडर के बाकी प्रोडक्ट फिलहाल इससे प्रभावित नहीं पाए गए हैं.  

क्या कहा है Ferrero कंपनी ने? 

किंडर जॉय प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Ferrero ने अपने उत्पाद को वापस लेने की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि वो अपने उत्पाद Kinder Surprise के कुछ बैच को साल्मोनेला संक्रमित होने की आशंका के चलते वापस बुला रही है. कंपनी के अनुसार Kinder Surprise के जिन 20 ग्राम के पैकेट पर Best Before की तारीख 11 जुलाई 2022 और 7 अक्तूबर 2022 के बीच की है, सिर्फ उसे ही वापस लिया जा रहा है.   

प्रोडक्ट खरीदा है तो क्या करें? 

Kinder Surprise के संबध में कंपनी ने बताया है कि अगर आपने उत्पाद खरीदा है तो आप इसे न खाएं. इस बारे में Ferrero Consumer Careline पर सम्पर्क करके आप अपने पैसे वापस ले सकते हैं.  

पेरेंट कंपनी Ferrero ने बताया कि जनता को जानकारी देने के लिए रिटेल स्टोर में उत्पाद के बारे में नोटिस लगाए जाएंगे. इन नोटिस में बताया जाएगा कि उत्पादों को क्यों वापस लिया जा रहा है. यह भी बताया जाएगा कि अगर आप इन उत्पादों को खरीद चुके हैं तो उन्हें आगे क्या क्या करना है.   

कैसे करें साल्मोनेला से बचाव? 

डाक्टर डॉ. अशोक झिंगन ने बताया कि साल्मोनेला संक्रमण कच्चा मांस, बिना पाश्चुराईज किए गए दूध, अंडा, बीफ या उससे बनी चीजों से फैलता है. इसके अलावा साल्मोनेला से दूषित पानी या भोजन लेने पर भी इस बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकते हैं. 

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्याक्तियों के लिए ये बैक्टीरिया ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. इसका संक्रमण आमतौर पर 4 से 7 दिन तक रहता है. लक्षणों की बात करें तो इसमें व्यक्ति को पेट में दर्द, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मल में खून आना शामिल हैं.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...