Skip to main content

Russia-Ukraine War Live Update: कीव के करीब पहुंची रूसी सेना, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बंकर में ली पनाह

 


Russia-Ukraine War Live Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी, जिसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला (Russia declares war on Ukraine) बोल दिया. इसके बाद अब यूक्रेन ने भी रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने सेना को देश भर में तैनात करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है. इसके साथ ही यूक्रेनी के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका और NATO देशों पर भी निशाना साधा है और कहा है कि रूस के साथ लड़ाई में हमें अकेला छोड़ दिया गया


रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट का सर्वर डाउन

रूस की बड़ी बैंकों के वेबसाइट के सर्वर के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट भी का सर्वर भी डाउन हो गया है. अमेरिकी मीडिया ने गुरुवार को रिपोर्ट किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकारियों ने रूस पर बड़ा साइबर अटैक करने का विकल्प दिया था.

16:38 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बंकर में ली शरण 

रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडमिर जेलेंसकी ने बंकर में शरण ली है. रूस की सेना के कीव के नजदीक पहुंचने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति को बंकर में ले जाया गया. रूस के सरकारी चैनल रशिया टुडे ने यह दावा किया है.

16:24 PM

रूस ने बातचीत के लिए ये शर्त

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की आर्मी युद्ध लड़ना बंद करे तो रूस बातचीत को तैयार है. हालांकि रूस के सामने यूक्रेन सरेंडर को कतई तैयार नहीं है और रूस के हमलों का जवाब देने की तैयारी की जा रही है. 

16:15 PM

IMA ने पीएम मोदी से की ये मांग

रूस से जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सरकार की प्राथमिकता है. ऐसे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें कहा गया है कि भारत सरकार यूक्रेन से मेडिकल स्टूडेंट्स की वापसी का इंतजाम जल्द करे. स्टूडेंट्स को मुफ्त में वापस लाया जाए क्योंकि उनके पास राशन तक खत्म हो चुका है.

15:58 PM

पुतिन से मैक्रों की बातचीत

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की है. इस जंग से पूरी दुनिया के नेता परेशान हैं और हालात से शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश हर ओर से जारी है. हालांकि यूक्रेन की ओर से इस बीच 800 रूसी सैनिकों के मार गिराने का दावा किया गया है.  

15:52 PM

सांसदों को बांटे हथियार

रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपने देश के सांसदों को हथियार बांटे हैं. रूसी सैनिकों के आगे यूक्रेन किसी भी रूप में सरेंडर को तैयार नहीं है और डटकर मुकाबला करना चाहता है. 

15:40 PM

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि भारत सरकार रोमानिया और हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को यहां से सुरक्षित निकाल रही है. इसके अलावा देश से बाहर जाने वाले नागरिकों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज रखने की हिदायत दी गई है. साथ ही नागरिकों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी साथ रखने की सलाह दी गई है. यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों पर भारतीय झंडे का स्टीकर लगाने को भी कहा गया है.

13:08 PM

रूस ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर लगाई रोक

रूस ने ब्रिटेन पर पलटवार करते हुए ब्रिटिश एयरलाइंस को अपने हवाई अड्डों पर उतरने और अपने एयर स्पेस में उड़ने पर पाबंदी लगा दी है. एयरोफ्लोट पर ब्रिटेन के प्रतिबंध के जवाब में रूस के नागर विमानन प्राधिकरण ने रूसी हवाई क्षेत्र में ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी राज्य नागरिक उड्डयन नियामक के हवाले से कहा, 'रूस ने ब्रिटिश एयरलाइंस को अपने हवाई अड्डों पर उतरने या उसके हवाई क्षेत्र को पार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.'

11:58 AM

रूस को रोकने के लिए यूक्रेन ने उड़ाया पुल

रूस के सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गए हैं. इस बीच रूसी सेना को रोकने के लिए तेतरिव नदी पर बना पुल उड़ा दिया है. यूक्रेन की सेना ने रूसी टैंकों को घुसने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है. इसके साथ ही रूस ने यह भी दावा किया है कि उसके सैनिकों ने रूस के 2 टैंक भी ध्वस्त किए हैं.

11:18 AM

क्या यूक्रेन पर जारी हमले के बीच पुतिन से बात करेंगे जो बाइडेन?

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) देशों में घुसे, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. बाइडेन ने जोर देकर कहा कि अगर उनके रूसी समकक्ष को अभी नहीं रोका गया, तो उनका हौसला बढ़ेगा. बाइडेन ने कहा कि पुतिन से बात करने की उनकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय राहत प्रदान करेगा.

10:38 AM

सरेंडर से मना करने पर ली 13 सैनिकों की जान

रूसी युद्धपोत पर मौजूद जवाने ने सरेंडर से मना करने पर यूक्रेन के 13 जवानों को मार दिया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रूसी युद्धपोत की तरफ से कहा जा रहा है कि 'मेरा सुझाव है कि आप अपने हथियार डाल दें और आत्मसमर्पण कर दें, वरना आप पर हमला होगा. इसके बाद यूक्रेनी पोस्ट की तरफ से कहा जाता है कि रूसी युद्धपोत जाओ, भाड़ में जाओ. इसके बाद द्वीप पर मौजूद सभी 13 जवानों को मार दिया जाता है.

10:35 AM

'रूस ने कीव पर रॉकेट से हमला किया'

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने कीव पर रॉकेट से हमला किया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि पुतिन को रोकें और रूस को अलग-थलग करें. रूस को सभी जगहों से बाहर करें. बता दें कि रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बढ़ रहा है. कीव में मेट्रो स्टेशन लोगों के लिए Bomb शेल्टर का काम कर रहे हैं. रूस के हमले के बाद से कीव के लगभग हर स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शरण ली है.

10:31 AM

चीन पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन का निशाना

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर और प्रतिबंध लगाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान किया और इसके साथ ही चीन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चीन, रूस पर व्यापारिक प्रतिबंध को कम कर रहा है.

09:30 AM

रूस से आमने-सामने की जंग में उतरा यूक्रेन

यूक्रेन अब रूस से आमने-सामने की जंग में उतर गया है. ओदेसा और ब्लैक सी के पास दोनों देशों की सेनाओं के बीच भयंकर युद्ध जारी है. वहीं राजधानी कीव को बचाने के लिए सेना तैनात हैं.

07:21 AM

यूक्रेन का दावा- मार गिराए रूस के 800 से ज्यादा सैनिक

रूसी और यूक्रेन की सेना के बीच ब्लैक सी के दक्षिण-पश्चिम में जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 800 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है. इसके अलावा रूस के 7 विमान और 6 हेलीकॉप्टर भी नष्ट कर दिए हैं.

07:20 AM

रूस के हमले में यूक्रेन के 57 लोगों की मौत, 169 घायल: स्वास्थ्य मंत्री

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं. ल्याशको ने यह भी कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके.

07:19 AM

अमेरिका ने रूस के नंबर दो राजनयिक को निष्कासित किया

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में मॉस्को से अमेरिका के दूसरे नंबर के राजनयिक को निष्कासित किए जाने के जवाब में वॉशिंगटन से रूस के दूसरी रैंक के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ ने यह जानकारी दी. इस निष्कासन का रूस-यूक्रेन संकट से संबंध नहीं है और यह दूतावास कर्मियों को लेकर अमेरिका और रूस के बीच लंबे समय से जारी विवाद का हिस्सा है. बहरहाल, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब यूक्रेन को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

07:09 AM

भारतीय विदेश मंत्री ने रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बात की

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने को लेकर रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बृहस्पतिवार रात बात की. यूक्रेन ने रूसी सैन्य हमले के बाद अपना हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, जिसके बाद भारत रोमानिया, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य और पोलैंड की थल सीमा के माध्यम से यूक्रेन से लगभग 16,000 भारतीयों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.

07:02 AM

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साइबर हैकर्स से मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy)  ने अपने देश के साइबर हैकर्स से मदद मांगी है. वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि है उनके देश के सभी हैकर्स रूसी सैनिकों के खिलाफ जासूसी साइबर मिशन चलाने में मदद करें. इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गुरुवार को आम लोगों से हथियार उठाने और जंग में शामिल होने की अपील की थी.

07:00 AM

यूक्रेन तक ही सीमित नहीं पुतिन की लड़ाई: बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के इरादों पर शक जताया है. उन्होंने कहा कि पुतिन की लड़ाई यूक्रेन तक ही सीमित नहीं है, वो रूस को पुराना सोवियत यूनियन बनाना चाहते हैं.

06:52 AM

पुतिन आक्रमणकारी हैं, उन्होंने यूक्रेन में युद्ध को चुना: बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर 'आक्रमणकारी' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चुना. जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की और कहा कि पुतिन एक आक्रमणकारी हैं. पुतिन ने युद्ध चुना. उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी बलों के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है. बाइडेन ने कहा कि यदि रूस अमेरिका पर साइबर हमला करता है, तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने नाटो बलों की सहायता के लिए और बलों को भेजने की घोषणा भी की.

06:46 AM

यूक्रेन के राष्ट्रपति का US और NATO देशों पर वार

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अमेरिका और NATO देशों पर हमला बोला है और कहा है कि रूस के साथ लड़ाई में हमें अकेला छोड़ दिया गया. उन्होंने नाटो देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन देशों के नेताओं ने डर के मारे नाटो में यूक्रेन को शामिल नहीं किया. वो डरते होंगे, लेकिन हम नहीं डरेंगे. वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, 'मैंने 27 यूरोपीय नेताओं से पूछा कि क्या यूक्रेन को नाटो में होना चाहिए. वे सब डरे हुए हैं, लेकिन हम डरते नहीं हैं. हम रूस से बात करने से नहीं डरते. हम अपने राज्य के लिए सुरक्षा गारंटी के बारे में बात करने से नहीं डरते. हम तटस्थ स्थिति के बारे में बात करने से नहीं डरते.'

06:45 AM

पूरे यूक्रेन में हाहाकार मच गया

रूस ने गुरुवार सुबह जब यूक्रेन पर हमला किया तो वहां धुंआ-धुंआ हो गया और पूरे देश में हाहाकार मच गया. लोग यूक्रेन से भागने लगे, जिससे वहां जबरदस्त जाम लग गया. हमले कुछ ही देर में यूक्रेन से जिस तरह की तस्वीरें आने लगीं, उसकी बड़ी वजह रूस और यूक्रेन की ताकत में भारी अंतर है. सुरक्षा के जानकारों का मानना है कि सैन्य ताकत के मामले में रूस के आगे यूक्रेन कहीं नहीं टिकता.

06:45 AM

धमाकों से यूक्रेन दहल गया

लंबे समय से जारी तनाव के बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला कर जंग का आगाज कर दिया. भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जैसे ही जंग का ऐलान किया, उसके ठीक पांच मिनट बाद धमाकों से यूक्रेन दहल गया. बताया गया कि रूस ने यूक्रेन पर तीन तरफ से हवाई हमला किया और 12 जगहों को निशाना बनाया



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...