Skip to main content

नशे की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को दिलाई शपथ

 



रेवाड़ी, 26 फरवरी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा, चीफ हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो श्रीकांत जाधव के नेतृत्व मे नशा मुक्त हरियाणा के उद्देश्य को लेकर प्रयास संस्था एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रेवाड़ी के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय सँगवाड़ी मे आज को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार शास्त्री की अध्यक्षता मे आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन ज्योत्स्ना यादव प्राध्यापिका द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा रेडक्रौस सोसायटी की सीएसआर कमेटी व प्रयास संस्था के सदस्य एडवोकेट सुनील भार्गव ने विद्यार्थियो को नशे की लत छोड़ने का आग्रह किया। सतपाल सिंह निरीक्षक इंचार्ज नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट ने नशा नाश की जड़ शीर्षक से छात्रो को नशे की हानियो से अवगत करवाया। वहीं श्रीकांत जाधव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा नशा मुक्त हरियाणा के अभियान का ज़ोर शोर से प्रचार व प्रसार किया गया।

एसएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। इस दौरान यूनिट के अन्य सदस्य ASI जसबीर सिंह, HC सुरेश कुमार, HC अनिल, HC भारत सिंह, सिपाही दीपक, सिपाही राजेश, सिपाही प्रवीण, वरिष्ठ प्रवक्ता राजपाल तथा AVRC नविता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

बच्चो को नशा न करने व न करने देंगे की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। आगन्तुको को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। अनीता भार्गव अध्यापिका द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। प्राचार्य द्वारा संबन्धित यूनिट की प्रशंसा की गई।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network