Skip to main content

नया आदेश: हरियाणा में स्कूलों का समय बदला, एक मार्च से सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर ढाई बजे होंगे बंद

 


घटते कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय पर बदलाव किया है। एक मार्च से प्रदेश में सभी स्कूल नई समय सारिणी के अनुसार खुलेंगे। 


हरियाणा में स्कूलों का समय अब बदल गया है। प्रदेश में स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। विद्यार्थियों व अध्यापकों का समय अब एक ही कर दिया गया है। यह आदेश मंगलवार यानि एक मार्च से लागू होंगे। इससे पहले प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होता था।



15 मार्च से पांचवीं से आठवीं की परीक्षाएं 
हरियाणा में पांचवीं से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 15 से 27 मार्च तक होंगी। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम आएगा और पहली अप्रैल से नया सत्र चलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद (एससीईआरटी) डेटशीट व प्रश्नपत्र तैयार कर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ सीडी, सॉफ्ट कॉपी में साझा करेगी। पहली से चौथी कक्षा की डेटशीट स्कूल खुद बनाएंगे।

10 मार्च से 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं
हरियाणा में नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेंगी। स्कूल अपने स्तर पर ही परीक्षाओं की डेटशीट बनाएंगे। परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीबीएसई पद्धति पर कराया जाएगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अपने अधीनस्थ स्कूलों के मुखिया से मार्च में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुनिश्चित कराएं। 

कोरोना: 360 नए केस, दो मरीजों की मौत
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 360 नए केस मिले हैं, जबकि गुरुग्राम में दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2170 रह गई है। इनमें से भी 2016 मरीज घरों पर ही इलाज ले रहे हैं। इस समय केवल गुरुग्राम में ही सबसे अधिक 172 केस मिले हैं। शेष 21 जिलों में 50 से नीचे ही आंकड़े हैं। फरीदाबाद में 33, हिसार में 36 और पलवल में 26 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा फतेहाबाद में एक भी नया केस नहीं मिला है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...