Skip to main content

LPG Price today: बजट से पहले एलपीजी की कीमत में हुई भारी कटौती! जानिए लेटेस्ट रेट्स

 


नई दिल्ली: LPG Cylinder Rates: बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है. लेकिन इसी बीच एक राहत भरी खबर है कि फरवरी के पहले दिन ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपये की कटौती हुई है. पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से कमर्शियल गैस के दाम (Commercial Cylinder) में कटौती कर दिए हैं. हालांकि घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी.

कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमत

भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें (LPG Gas Cylinder Price Today) जारी कर दी है. इसके अनुसार, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत (LPG Gas cylinder) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी दिल्ली में घरेलू गैस की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपये पर हैं. वहीं, तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमतों कटौती की है. इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपये की कटौती की है. जिसके बाद नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत 1907 रुपये हो गई.


पिछले महीने भी हुई थी कटौती 

गौरतलब है कि पिछले महीने यानी जनवरी 2022 में LPG Gas Cylinder की कीमत में 102.50 रुपये कटौती की थी. इसी क्रम में फरवरी के पहले दिन बजट पेश होने के पहले ही गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है. लेकिन 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है. आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर तेल कंपनियां महीने के बीच में भी 

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें

अब नजर डालते हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पर तो दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 91.5 रुपये घटकर 1,907 रुपये हो गई है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 89 रुपये कम होकर 1987 रुपये हो गया है. वहीं, मुंबई में कमर्शियल गैस की 1857 रुपये हो गई जो कि पहले कीमत 1948.5 रुपये थी. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2080.5 रुपये हो गया. यहां 50.5 रुपये की कटौती हुई है. 

ऐसे चेक करें अपने शहर की कीमतें

अगर आप अपने शहर में गैस सिलेंडर की नई कीमतें जानना चाहते हैं तो इसे आप सरकारी तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट (cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice) पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट पर राज्य, जिला और डिस्ट्रीब्यूटर सेलेक्ट करे और फिर सर्च पर क्लिक करें. इसके बाद गैस सिलेंडर की कीमते आपके सामने आ जाएंगी.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...