Skip to main content

गैंगवार में फिर दहला रेवाड़ी

 


हरियाणा के रेवाड़ी में सोम‌वार की दोपहर बाद बदमाशों ने दनादन फायरिंग की। कार सवार युवकों पर 8 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक को 3 गोलियां लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को रेवाड़ी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्लॉइज कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ भूरिया (30) दोपहर बाद करीब पौने 4 बजे अपने साथी विकास नगर निवासी तरुण, तेजपुरा निवासी सुनील, सत्ती कॉलोनी निवासी हिमांशु, पोसवाल चौक निवासी हिमांशु के साथ एक कार में सवार होकर आईसीओ चौक से राजेश पायलट चौक की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में बाइपास पर सेक्टर-3 के हाउसिंग बोर्ड के सामने एक कार व बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने रोक लिया।

बदमाशों ने दीपक उर्फ भूरिया को ही निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि 8 राउंड फायर किए, जिसमें 3 गोलियां दीपक को लगी है। एक गोली पीठ, एक कंधे और एक गोली उसके पेट में लगी है। बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश एक होंडा सिटी कार में सवार होकर फरार हुए। गंभीर अवस्था में दीपक को तुरंत पहले ट्रॉमा सेंटर और फिर शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा डीएसपी मोहम्मद जमाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी जुटाए हैं। डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि अभी बदमाशों के बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि मौके से बरामद हुई बदमाशों की बाइक से कुछ जानकारी मिली है। पुलिस की 3 टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रवाना की गई हैं। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...